Politics : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती, प्राइवेट वॉर्ड में हो रही जांच | Nation One
Politics : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। उक्त जानकारी अस्पताल सूत्रों से सामने आई है। बताया जा रहा है कि, 63 वर्षीय सीतारमण को अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया।
मिली खबर के अनुसार, आज दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, उन्हें क्या परेशानी है, इस बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।
हालाँकि ऐसा भी बताया जा रहा कि निर्मला सीतारमण रूटीन चेकअप के लिए AIIMS पहुंची हैं। वहीं अपने रूटीन चेकअप के बाद वे वापस घर जा सकती हैं।
Politics : सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का उत्पादन
जानकारी दें कि, बीते रविवार को ही, वित्त मंत्री सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर दिल्ली में ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित की थी।
वहीं हाल ही में, तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह के दौरान, वित्त मंत्री ने कहा था कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का उत्पादन करता है।
उन्होंने यह भी कहा था कि, भारत अफ्रीका में जेनेरिक दवाओं की 50% मांग, अमेरिका की जेनेरिक दवाओं की 40% और ब्रिटेन की सभी दवाओं की 25% की आपूर्ति करता है।
Also Read : Politics : भाजपा MLA ने की मांग, सुशांत-दिशा मामले में आदित्य ठाकरे का भी हो नार्को टेस्ट | Nation One