Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. Politics : राहुल गांधी के बयान पर BJP नेताओं ने की घेराबंदी, कही ये बात | Nation One
 Politics : राहुल गांधी के बयान पर BJP नेताओं ने की घेराबंदी, कही ये बात | Nation One
India

Politics : राहुल गांधी के बयान पर BJP नेताओं ने की घेराबंदी, कही ये बात | Nation One

May 31, 2023 1179

Politics : अमेरिका में भारत की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए राहुल गांधी के भाषण को लेकर एक बार फिर देश की घरेलू राजनीति में उबाल आना तय माना जा रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

गृह मंत्री अनिल विज ने लिखा कि दुनियाभर के देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थकते और हमारे देश का एक अदना सा नेता राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करता है। ऐसे नेता का हर भारतवासी को बहिष्कार करना चाहिए।

Politics : प्रल्हाद जोशी का पलटवार, नहीं मिस्टर नकली गांधी!

इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए भाषण पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की धरती को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए भाषण के अंश और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोले गए हमले के जवाब में राहुल गांधी को नकली गांधी बताते हुए ट्वीट कर कहा, नहीं मिस्टर नकली गांधी! भारत का मूल उसकी संस्कृति है। आपके विपरीत, जो देश को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं, भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है और वे अपने भूगोल की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर सकते हैं।

Politics : वह अचानक हर चीज का हो जाता है विशेषज्ञ, प्रल्हाद जोशी का कटाक्ष

राहुल गांधी के ज्ञान और गांधी परिवार पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अगले ट्वीट में कहा, एक आदमी जिसका इतिहास का ज्ञान उसके परिवार से आगे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है।

एक आदमी जो आलू से सोना पैदा करने का दावा करता था, वह विज्ञान के बारे में व्याख्यान दे रहा है और एक आदमी जो कभी पारिवारिक मामलों से आगे नहीं बढ़ा, वह अब भारत के युद्ध का नेतृत्व करना चाहता है।

Politics : भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते – अनुराग ठाकुर

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी पीछे नहीं रहे। वो भी पीएम मोदी के कवच के तौर पर आगे आए। अनुराग ठाकुर ने कहाकि दिल्ली राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा भारत का अपमान करने में कहीं पीछे नहीं रहती है।

इस बार की यात्रा भी उसी दिशा में जहां वे अपमान तो प्रधानमंत्री मोदी का करना चाहते हैं लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं हटते। वे भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते, वे इसे एक राज्यों का संघ मानते हैं।

Also Read : Politics : अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी, सैन फ्रांसिस्को से किया मोदी सरकार पर हमला | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Delhi

NEWS : राहुल गांधी ने पहने कूली के

by nationone_author September 21, 2023

NEWS : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार सुबह का उनका वीडियो तेजी से वायरल

Delhi

NEWS : नया नक्शा जारी करने पर बोले

by nationone_author August 30, 2023

NEWS : चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश का विवादित नक्शा जारी किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री

Delhi

NEWS : राहुल गांधी की ‘फ्लाइंग किस’ पर

by nationone_author August 10, 2023

NEWS : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। राहुल गांधी ने अपनी सदस्यता

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy