Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. Politics : केजरीवाल के ‘महल’ पर 45 करोड़ नहीं, 171 करोड़ खर्च हुए, कांग्रेस नेता का बड़ा दावा | Nation One
 Politics : केजरीवाल के ‘महल’ पर 45 करोड़ नहीं, 171 करोड़ खर्च हुए, कांग्रेस नेता का बड़ा दावा | Nation One
Delhi

Politics : केजरीवाल के ‘महल’ पर 45 करोड़ नहीं, 171 करोड़ खर्च हुए, कांग्रेस नेता का बड़ा दावा | Nation One

May 8, 2023 116

Politics : कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास के सौंदर्यीकरण को लेकर उनपर निशाना साधा है।

अजय माकन ने कहा है कि केजरीवाल के महल पर 45 करोड़ नहीं, बल्कि कुल 171 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि, केजरीवाल के आवास को फैलाने के लिए अफसरों के घरों को भी नहीं बख्शा गया।

अजय माकन ने कहा कि, केजरीवाल के महल को फैलाने के लिए अधिकारियों के मकान गिरा दिए गए। साथ ही उन अफसरों के लिए CWD खेल गांव में 21 फ्लैट ख़रीदे गए। इनमें से प्रत्येक फ्लैट की कीमत 6 करोड़ आंकी गई है।

इस रकम को भी केजरीवाल के महल के खर्चे में जोड़ा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि, केजरीवाल अपने आप को आम आदमी दिखाने के लिए अपनी साइज से बड़े कपड़े पहनते हैं, एक रुपए वाली पेन रखते हैं और चप्पल पहनते हैं।

Politics : 45 करोड़ या 171 करोड़ खर्च ?

उन्होंने कहा कि, असल सादगी की मिसाल तो पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं। अजय माकन ने दावा किया कि, दिल्ली के बजट में मुख्यमंत्री आवास पर 45 करोड़ या 171 करोड़ खर्च का कोई उल्लेख नहीं किया गया।

उन्होंने ये भी कहा कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए केजरीवाल ने हेरिटेज बिल्डिंग को ढहते हुए 2 मंजिला इमारत बना दी। इस दौरान 28 पेड़ काट डाले गए।

तल्ख अंदाज में कांग्रेस नेता ने कहा कि, हलफनाम देकर अपने आप को आम आदमी कहने वाले (केजरीवाल) के घर में लाखों के पर्दे और करोड़ों के मार्बल लगे हुए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि, केजरीवाल के शराब घोटाले की पहली शिकायत भी कांग्रेस ने ही की थी। केजरीवाल सरकार भ्रष्ट है, जो 171 करोड़ का खुद का महल बनाए, वो कैसा आम आदमी?

लोकपाल को लेकर केजरीवाल अब खामोश क्यों हैं? हर पार्टी को केजरीवाल का वास्तविक चरित्र समझना चाहिए। केजरीवाल भ्रष्टाचार के पैसे का उपयोग कांग्रेस के खिलाफ कर रहे हैं और भाजपा को मजबूत कर रहे हैं।

Also Read : Politics : बजरंग दल को बैन करने का मतलब हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ : CM योगी | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Delhi Politics

Politics : सीएम सिद्धारमैया के बिगड़े बोल, BJP

by nationone_author September 7, 2023

Politics : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर गरीब

Delhi

NEWS : संविधान से हट सकता है ‘इंडिया’

by nationone_author September 5, 2023

NEWS : गुलामी की मानसिकता और इससे जुड़ी हुई सभी चीजों से बदलने का काम लगातार मोदी सरकार कर रही

Delhi

Politics : INDIA गठबंधन के संयोजक के नाम

by nationone_author September 1, 2023

Politics : मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा हुआ

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy