सट्टेबाजों के घर पर पुलिस की छापेमारी, लाखों की नकदी बरामद | Nation One

देहरादून : खुडबुडा इलाके में पुलिस की एक खास टीम ने रेड करते हुए सटोरिये के घर से लाखो की रकम बरामद की है। ये रकम जुए सट्टे से सम्बन्धी बताई जा रही है। उसका पहले भी जुंए सट्टे को लेकर इतिहास रहा है।

राजधानी में सट्टे के खिलाफ हुई रेड और नकदी मिलने मामले में अभी तक की ये सबसे बडी कार्रवाई बताई जा रही है। फिलहाल सटोरिये अजय जयसवाल को अरेस्ट कर लिया गया है। टीम में साइबर जानकार भी लोग शामिल थे।

सूत्रों की माने तो कई दिनों से एसपी सिटी को आ रही सूचना की सटीक जानकारी मिलने के बाद तड़के 2 बजकर 30 बजे रेड की गई। आज दिन में पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। मौके से मोबाइल लैपटॉप आदि भी बरामद किए गए है। पुलिस को सट्टोरिये के घर से कई और अहम जानकारीयाँ भी मिली है जिसकी जांच की जा रही है।