प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल दुनिया में सबसे प्रसिद्ध नेताओं में से एक है। मात्र भारत ही नहीं दुनिया भर के देशों में मोदी की लोकप्रियता सर पर चढ़कर बोलती है। उनकी इसी लोकप्रियता का सबूत है नरेंद्र मोदी की यूट्यूब चैनल पर आए सबसे अधिक सब्सक्राइबर्स की संख्या ने।
दुनिया भर के देश के लीडरों को पीछे छोड़ते हुये प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल पर अब 1 करोड़ से भी अधिक सब्सक्राइबर्स है। दुनिया में मोदी के बाद ब्राज़ील के प्रमुख जैरे बोलसोनारों है।
मोदी ने अपना पहला वीडियो 18 मार्च 2011 को पेश किया था। जिसमें वह गुजरात बजट का है। तब से लेकर अब तक वह लगातार कई वीडियो डालते रहते है। उनका सबसे लोकप्रिय वीडियो उनके एक दिव्यांग के साथ का था, जिसके 70 लाख से अधिक व्युज है।
मोदी के चैनल पर अब तक 164.31 करोड़ लोगों ने विभिन्न वीडियो देखे है। बता दे की मोदी द्वारा उनके चैनल पर से कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते है। जिसमें वह भारत सरकार की संलग्न योजना तथा लाइव इवेंट्स दिखाते है।
नरेंद्र मोदी के बाद YouTube सब्सक्राइबर वाले दूसरे सबसे बड़े नेता ब्राजील के राष्ट्रपति ज़ैरे बोल्सोनारो हैं। उनके 36 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इसके 30.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का नंबर आता है।