पिथौरागढ़: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो गंभीर घायल

पिथौरागढ़: एक बार फिर उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

तीन लोगों ने खुदकर बचाई जान…

मामला धारचूला का है, जहां रांथी जा रही एक कार खाई में गिर जाने से चालक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे के वक्त गाड़ी में 7 लोग सवार थे। जिसमें से 3 लोगों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई।

ज़रूर पढ़ें: गुरुद्वारा नानकमत्ता में लाखों की लागत से बनेगा थारू विकास भवन: सीएम रावत

एक साल पहले हुई थी शादी…

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कार में तीनों महिलाएं बाजार से खरीदारी करके लौट रही थीं। शुक्रवार को दोपहर में तांथर मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक बलवंत सिंह और रेखा देवी की मौत हो गई। बताया गया कि रेखा देवी का एक साल पहले ही विवाह हुआ था। उनके पति सेना में हैं।

मृतक के नाम…

  • बलवंत सिंह (31), पुत्र जगत सिंह धामी
  • रेखा देवी (21), पत्नी प्रेम सिंह धामी

घायल के नाम…

  • धौला देवी (35)
  • कौशी देवी (35)