बीते रोज प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया और लिखा ‘डैड, आपको बहुत मिस करती हूं। हैप्पी बर्थडे।’
शाम को प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ डिनर के लिए गईं जहां उनके साथ बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी मौजूद थीं। जाह्नवी ने ही प्रियंका और मधु की फोटो क्लिक की थी।
https://www.instagram.com/p/Bm2QsGdFKQL/?taken-by=instantbollywood
जिसे बाद में प्रियंका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। यहां से बाहर निकलने के बाद जब प्रियंका ने सबके सामने जाह्नवी को गले लगाया तो ऐसा लगा कि एक बड़ी बहन छोटी बहन को गले लगा रही हैं। ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।
यह भी पढे़: हरिद्वार: उफनाती नदी में बहा टैंकर,तीन लोगों ने कूद कर जान बचाई,चालक लापता….
प्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर की ये बॉन्डिंग इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ वक्त पहले ही जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी को खोया है और प्रियंका पांच साल पहले ही अपने पिता को खो चुकी हैं। ऐसे में ये दोनों एक्ट्रेस एक-दूसरे का दर्द बखूबी समझती हैं। शायद इसलिए प्रियंका के इस खास दिन पर जाह्नवी उनके साथ थीं। क्योंकि, जाह्नवी के अलावा कोई और सेलेब यहां प्रियंका के साथ नजर नहीं आया।
खबर है कि दस साल पहले रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म दोस्ताना के सीक्वल में जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। जिसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक फिल्ममेकर्स की तरफ से इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अपनी शादी की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।