PHOTOS : पहली बार बेबी बंप के साथ नेहा धूपिया ने किया रैम्प वॉक…
एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपनी शादी के बाद से ही प्रेग्नेंसी को लेकर लाइमलाइट में हैं।
पति अंगद बेदी के साथ मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौंटी नेहा धूपिया ने लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लिया।
बेबी बम्प के साथ नेहा का यह पहला रैम्प वॉक था।
नेहा का यह रैम्प वॉक ठीक वैसा ही है जैसे प्रेग्नेंट करीना कपूर खान ने किया था।
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ रैम्प वॉक किया। पहले जहां नेहा बेबी बंप छुपाती हुई नजर आई थीं तो वहीं रैम्प वॉक के दौरान वो बिंदास इसे फ्लॉन्ट करती दिखीं।नेहा और अंगद की कई सारी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
ज़रूर पढ़ें : सिर्फ 20 मिनट में इस मछली ने दो भाइयों को बनाया लखपति…
आपको बता दें कि 37 वर्षीय नेहा और 35 वर्षीय अंगद 10 मई को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर फैन्स को सरप्राइज दिया।