Photo Gallery : टीवी के ये एक्टर्स हैं फिल्मी सितारों की फोटोकॉपी, तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा | Nation One

Photo Gallery

Photo Gallery : फिल्म ‘जानेमन’ में अक्षय कुमार का एक डायलॉग है कि दुनिया में एक ही चेहरे के सात लोग होते हैं। सात का तो पता नहीं लेकिन टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे हैं जिनकी शक्ल हूबहू फिल्मी सितारों से मिलती है।

इन टीवी हस्तियों को देखकर एक बार आप भी धोखा खा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन है ऐसे सितारे।

तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके जैसी दिखने वाली एक एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर भी नज़र आती है। इस एक्ट्रेस का नाम विरुष्का मेहता है। विरुष्का ‘दिल दोस्ती डांस’ में नजर आ चुकी हैं।

जसकरण सिंह गांधी भारतीय एक्टर हैं जो टीवी सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ में निभाए गए अपने रोल के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी शक्ल काफी कुछ उदय चोपड़ा से मिलती जुलती है।

उदय चोपड़ा जो फिल्म ‘धूम’ के अपने किरदार के लिए प्रसिद्ध रहे हैं वो काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

दीपशिखा नागपाल वो एक्ट्रेस हैं जो टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी काफी फेमस हैं। उन्हें उनकी फिल्म ‘कोयला’ के लिए जाना जाता है जिसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में थे। उन्हें अक्सर परवीन बॉबी की हमशक्ल के रूप में जाना जाता है।

टीवी सीरियल ‘जमाई राजा’ से डेब्यू करने वाले पराग चड्ढा की फोटोज देखकर एक बार आप भी धोखा खा सकते हैं। उनका चेहरा जायद खान से काफी मिलता है।

जायद की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

टीवी की मशहूर अदाकार निक्की वालिया में बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित की झलक मारती हैं। करियर के शुरूआती दिनों में तो निक्की हूबहू माधुरी दीक्षित की तरह लगती थीं। समय के साथ अब निक्की वालिया के लुक में थोड़ा बदलाव आ गया है।

भारतीय टीवी एक्टर और होस्ट रवि दुबे जो अपना करियर 2006 में शुरू किया था। वो बैंड सनम के लीड वोकलिस्ट सनम पुरी की तरह लगते हैं।

ये इंडियन पॉप रॉक बैंड मुंबई में 2010 में शुरू हुआ था और ये काफी लोकप्रिय हो चुका है। यूट्यूब पर इस बैंड के गाने काफी ज्यादा चर्चित हो रहे हैं।

डिंपी गांगूली भारतीय टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल के लिए प्रसिद्ध हैं। इसी के साथ, वो बिग बॉस सीजन 8 की फाइनलिस्ट भी थीं।

उनकी शक्ल काफी कुछ गुजरे जमाने की बॉलीवुड डीवा शर्मीला टैगोर से काफी मिलती जुलती है। वो अपने समय की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक रही हैं।

टीवी सीरियल ‘सरस्वतीचंद्र’ में अपने रोल के लिए प्रसिद्ध गौतम रोडे भारतीय टीवी इंडस्ट्री में काफी प्रसिद्ध हैं। उनकी और जेनिफर विंगेट की केमेस्ट्री को सीरियल में काफी पसंद किया गया था।

उनकी शक्ल पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान से काफी मिलती जुलती है। फवाद खान ने सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘खूबसूरत’ सहित कई भारतीय फिल्मों में काम किया है।

दीया मिर्जा और एवलिन शर्मा की शक्ल भी एक दूसरे से काफी मिलती है। यही वजह है जो एवलिन शर्मा को दिया मिर्जा का हमशक्ल कहा जाता है।

यह भी पढ़ें : Secrets of Girls : लड़कियों को पसंद आती हैं लड़कों की ये 5 आदतें, पढ़ें पूरी खबर | Nation One