Petrol-Diesel Hike : पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों को लेकर अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज | Nation One

Petrol-Diesel Hike

Petrol-Diesel Hike : देश में बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये ही हाल रहा तो आगे चलकर यानि दिसबंर 2022 तक पेट्रोल के दाम सौ रुपए से बढ़कर पेट्रोल 275 रुपये तक हो जाएंगे।

Petrol-Diesel Hike : भाजपाई महंगाई का गणित

अपने ट्विटर हैंडिल पर अखिलेश ने लिखा कि जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूँ ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा। ये है भाजपाई महंगाई का गणित!

Petrol-Diesel Hike : विपक्षी दल लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर

बता दें कि देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के अतिरिक्त घरेलू गैस के सिलेंडर के दामों के बढ़ने से विपक्षी दल लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी जनता की नब्ज को भांपते हुए बीजेपी पर इस मसले पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें : The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा शो से विदा ले रही हैं सुमोना चक्रवर्ती ? एक्ट्रेस ने सुनाया अपना फैसला | Nation One