पेट्रोल-डीजल के दामों ने एक बार फिर छुआ आसमान…

पेट्रोल-डीजल के दामों ने एक बार फिर छुआ आसमान...

पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धी देखने को मिल रही है। आपको बता दे कि राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान को छू रहे है। पेट्रोल 48 पैसे महंगा हुआ है तो डीजल की कीमत में 52 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। बढ़त के बाद दिल्ली में डीजल की 72 रुपये के पार चली गई है। दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 79.99 रु./ली है तो वहीं डीजल की कीमत 72.07 रु./ली हो गई है। दिल्ली में कल की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल 79.51 रु./ली था वहीं डीजल 71.55 रु./ली था।

यह भी पढ़े:गंगोत्री हाईवे पर यूटीलिटी खाई में गिरी,एक की मौत,दो घायल…

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मंबईकरों पर भी तेल की कीमतों में बढ़ती मार पड़ी है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में भी 48 पैसे और डीजल की कीमत में 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की नई कीमत 87.99 रु./ली है तो वहीं डीजल की कीमत 76.51 रु./ली हो गई है। मुंबई में कल की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल 86.91 रु./ली था वहीं डीजल 75.96 रु./ली था।