स्वयं सफाई कर लोगों ने निगम प्रशासन को दिखाया आईना

ज्वालापुर क्षेत्र के लोगों ने स्वयं सफाई व्यवस्था की कमान संभाल निगम प्रशासन को आईना दिखाया है। अहबाब नगर मुख्य मार्ग पर कूड़ा डालने पर प्रतिबंध लगाते हुए टीम का गठन किया गया है। लंबे समय से अहबाब नगर मुख्य मार्ग पर कूड़ा फेंका जा रहा था। सड़क पर खुले में ही कूड़ा कचरा डाले जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

भारी मात्रा में सड़क पर फैले कचरे से दुर्गंध की वजह से लोगों को वहां से गुजरना मुश्किल भरा हो रहा था। मक्खी मच्छरों की वजह से लोग संक्रामक रोगों का शिकार हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से सड़क पर फेंके जाने वाले कचरे की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने की लोगों से की अपील

लोगों की मांग पर निवर्तमान महापौर ने निरीक्षण कर समस्या का निदान करने का आश्वासन भी दिया था पर कोई हल नहीं निकला। अब लोगों ने खुद सफाई व्यवस्था की कमान संभाली है। जिस स्थान पर कूड़ा फेंका जा रहा था। उस स्थान पर वृहद स्तर से सफाई अभियान चलाने के बाद अब वहां टेंट लगाकर कूड़ा फेंकने वाले लोगों से गांधीगीरी करते हुए की जा रही है। तासीन अंसारी, अब्दुल रहमान, लियाकत, दिलशाद, सुशील, हेमराज, बबलू आदि ने बताया कि स्थानीय लोगों को मार्ग पर कूड़ा नहीं फेंकने के लिए अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *