
पौड़ी: महिला ने इस तरह की पति की निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
पौड़ी: गुस्सा एक ऐसी बीमारी है जो अच्छे से अच्छे इंसान को भी बर्बाद कर सकता है। वहीं गुस्से की ही वजह से एक महिला ने अपने हाथों ही अपना सुहाग उजाड़ दिया।मामला उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक का है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की ईंट से मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी महिला को घर में बंधक बना लिया है।
महिला ने तेजपाल का सिर ईट से कुचला…
जानकारी का मुताबिक यहां सीरों गांव में (40 वर्षीय) तेजपाल की हत्या उसकी पत्नी ने कर दी। महिला ने तेजपाल का सिर ईट से कुचल कर उसकी हत्या की है। ग्रमीणों के अनुसार दोनों पति-पत्नी हमेशा लड़ते ही रहते है। उनको कोई भी फर्क नहीं पड़ता था कि वो घर में लड़ रहे या बाजार में। हमेशा बेटे को बीच में आकर दोनों को शांत करवाना पड़ता था।
आंगन में गिर कर हुआ बेहोश फिर…
वहीं शनिवार सुबह एक बार फिर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इस बीच बेटा भी घर में नहीं था। इस बीच महिला ने पति को धक्का दिया, जिससे वह आंगन में गिर गया और बेहोश हो गया। इस पर महिला ने ईंट से पति के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को घर के अंदर ही कैद कर दिया था।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019: 30 ब्लॉक में पहले चरण का मतदान शुरू, बूथों पर लगी लाइन