भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक स्थानीय होटल में आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल व उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वन बूथ, ट्वेंटी यूथ का नारा मजबूत करना होगा। तभी संगठन से युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जा सकेगा। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में तभी जीत हासिल की जा सकेगी। उनका कहना था कि जिले में कुल 21 मंडल व 876 बूथ हैं। इन सभी बूथों में कार्य विस्तार किया जाना है।
संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कैलाश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। संगठन में मुख्य चार स्तम्भ होते हैं। जिसमें कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय व कोष प्रमुख हैं। इसमें सबसे पहला नंबर कार्यकर्ता का है। बैठक में कुमांऊ सह-संयोजक विनीत बिष्ट, भाजपा महामंत्री रवि रौतेला ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत से लाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है।
हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करना होगा। ताकि सरकार की नीतियों की जानकारी आम जनता को मिल सके। जो समस्या हो इसके लिए संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा है। इसमें प्रमुख रूप से पावस जोशी, अशोक कनवाल, रोहित साह, अमित साह, राहुल बोरा, प्रदीप मेहता, मनमोहन, कैलाश अधिकारी, उपेंद्र रावत, श्याम बोरा आदि मौजूद रहे।