Osama Bin Laden : अमेरिका पर फिर से 9/11 जैसा हमला करना चाहता था ओसामा बिन लादेन | Nation One
Osama Bin Laden : दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका पर हुए 9/11 जैसे आतंकी हमले को लेकर कई सालों की रिसर्च के बाद खुलासा हुआ है। इस हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन मारा गया हो लेकिन उसके मनसूबे क्या थे और वो दुनिया में आतंकी की दहशत को फैसालने के लिए क्या करना चाहता था, इसको लेकर लेखक और इस्लामी विद्वान नेली लाहौद ने कई सालों तक कुछ चिट्ठियों और फाइल्स पर शोध किया।
2 मई 2011 यानी 9/11 के आतंकी हमले के 10 साल बाद तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान की जमीन पर ओसामा बिन लादेन को मारा गया। इस दौरान साल 2011 में ओसामा को ढूंढ़कर मार गिराने वाली नेवी सील्स की टीम ने 5 लाख से ज्यादा चिट्ठियां और फाइलें जब्त की थीं।
जिसको लेकर रिसर्च में बताया गया कि 9/11 के हमलों के बाद लादेन संयुक्त राज्य अमेरिका पर एक और घातक हमले की साजिश रच रहा था। उसकी प्लानिंग थी कि प्राइवेट जेट विमानों के जरिए हमला करने की तैयारी थी साथ-साथ रेल पर भी हमला करना था।
Osama Bin Laden : दस्तावेजों से कुछ सनसनीखेज बातें सामने आई हैं
इस्लामिक विद्वान नेली लाहौद ने 11 साल पहले बिन लादेन पर एक ऑपरेशन शुरू करने वाली अमेरिकी नौसेना सील टीम द्वारा लाए गए सैकड़ों दस्तावेजों का अध्ययन किया है। लेख में बताया कि उन दस्तावेजों से कुछ सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। लादेन ने कहा था कि इसमें उसके साथियों को लिखे व्यक्तिगत पत्र भी हैं। जिसमें पता चला कि 9/11 के हमलों के बाद अमेरिकियों की प्रतिक्रिया से बिन लादेन स्तब्ध था।
उन्होंने महसूस किया कि हमलों के बाद अमेरिकी लोग सड़कों पर उतरेंगे और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लेकिन लादेन इस निशान से चूक गया। हमले के बाद तीन साल तक लादेन फरार रहा। वह उस समय अल कायदा के सदस्यों के संपर्क में नहीं था। लादेन, जो 2004 में फिर से अपने आतंकवादी समूह के करीब था।
संयुक्त राज्य अमेरिका पर एक और हमले की साजिश रची। अलकायदा के आतंकियों ने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला किया था। जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था और इसमें 3 हाजर लोगों की मौत हुई थी। 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन को मार गिराया।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand : Corona In Uttarakhand : फिर बढ़ रहा कोरोना, इन 2 स्कूलों में छात्र-शिक्षक मिले पॉजिटिव | Nation One