Sonia Gandhi : एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुई सोनिया गांधी, जयराम रमेश ने दी जानकारी | Nation One

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर से कोरोना पाजिटिव हो गई है। इससे पहले प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हो चुकी है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है।

Sonia Gandhi : पहले जून महीने में कोविड से संक्रमित हुई थीं सोनिया गांधी

उन्होंने कहा, ‘‘आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहेंगी।’’

वहीं बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोविड से संक्रमित हो गई थीं। सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में कोविड से संक्रमित हुई थीं।

Also Read : Laal Singh Chaddha को एक और तगड़ा झटका, रिलीज के साथ ही FIR दर्ज | Nation One

Sonia Gandhi : मीरा कुमार भी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते वह कई दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं। वहीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गई है।

Also Read : Uttarakhand News : 15 अगस्त को उत्तराखंड की जेलों से रिहा होंगे 23 कैदी, आदेश हुआ जारी | Nation One
Also Read : Har Ghar Tiranga : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू, 15 अगस्त से पहले जानिए तिरंगा फहराने के नियम | Nation One