OMG : दशकों तक नहीं नहाने के कारण दुनिया के सबसे गंदे आदमी कहे जाने वाले ईरानी व्यक्ति अमौ हाजी का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। हाजी उनका असली नाम नहीं था, बल्कि बुजुर्ग लोगों को दिया जाने वाला एक प्यारा उपनाम है।
रविवार को ईरान के देजगाह गांव में उनका निधन हो गया। अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट ने राज्य मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी।
IRNA के अनुसार, हाजी बीमार होने के डर से नहाने से भागते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले पहली बार, गांववाले उन्हें नहाने के लिए जबर्दस्ती बाथरूम तक लेकर गए थे।
OMG : जानिए हैरान करने वाली कहानी
अमौ के बारे में कहा जाता है कि युवाकाल में उनके जीवन में कुछ बुरे हालात निर्मित हुए थे। इसका उन्हें ऐसा सदमा लगा कि उन्हें भ्रम हो गया कि अगर वे साफ-सफाई करेंगे, तो मर जाएंगे।
अमौ के खाने-पीने की आदतें भी अजीब थीं। वे मरे हुए जानवरों का मांस खाते थे। उन्हें नशे की भी लत थी। कुछ हफ्ते पहले उनकी तबीयत बिगड़ी, तो लोग जबर्दस्ती उन्हें नहलाने ले गए। इसके बाद पिछले दिनों उनकी मौत हो गई।
Also Read : पीएम मोदी ने PMJAY-MA Yojana के लाभार्थियों को दिया गया आयुष्मान कार्ड, पढ़ें | Nation One