देहरादून : पूर्व हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपियन हरदयाल सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वह देहरादून में परिवार सहित रहते थे। वर्ष 1956 में मेलबोर्न ओलंपिक में उन्होंने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। 1972 से 1987 तक वह भारतीय हॉकी टीम के चीफ कोच भी रहे थे। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर हरदयाल सिंह की मौत पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
1956 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और…
गौर हो कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तराखंड निवासी, 1956 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच 87 वर्षीय हरदयाल सिंह जी के दुःखद निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं।
उत्तराखंड निवासी, 1956 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच 87 वर्षीय हरदयाल सिंह जी के दुःखद निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं।
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) August 17, 2018
शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक…
बता दें कि हरदयाल सिंह ने अपने बेहतरीन खेल के सहारे 1949 में राष्ट्रीय हॉकी टीम में अपना स्थान पक्का किया था। हरदयाल सिंह को 1956 में मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में हुए ओलंपिक में वह बतौर इनसाइड फॉरवर्ड भारतीय टीम का हिस्सा बने। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही आगे चलकर उन्हें उनके योगदान के लिए ध्यानचंद अवार्ड से भी पुरस्कृत किया गया।