
6 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष: महिला अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन धन हानि की आशंका है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
तुला: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक प्रवाह में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन गुप्त शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। गलतफहमी से बचें। भागदौड़ होगी।
धनु: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कुंभ: मन खिन्न रहेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सावधानी बरतें।
मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।