Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Haryana
  3. Nuh Violence : नूंह में अब नहीं चलेगा ‘बुलडोजर’, HC ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक | Nation One
 Nuh Violence : नूंह में अब नहीं चलेगा ‘बुलडोजर’, HC ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक | Nation One
Haryana

Nuh Violence : नूंह में अब नहीं चलेगा ‘बुलडोजर’, HC ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक | Nation One

August 7, 2023 196

Nuh Violence : हरियाणा HC ने मेवात में अतिक्रमण हटाने व पथराव के दौरान जिन घरों का इस्तेमाल हुआ था उस निर्माण को गिराने पर संज्ञान लेकर हरियाणा सरकार से जवाब तलब किया।

HC ने खट्टर सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि इस मामले में कम्युनिटी विशेष को टारगेट किया जा रहा है, किसी भी निर्माण को गिराने से पहले नोटिस जारी करने की प्रक्रिया का पालन क्या सरकार ने किया है।

अब HC के आदेशों के अनुपालना करते हुए जिले तोड़फोड़ अभियान को रोक दिया गया है। DC ने संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण पर कार्रवाई रोकने के आदेश दिए हैं।

Nuh Violence : हाईकोर्ट ने लिया सु-मोटो

पंजाब एवं हरियाणा HC ने बुलडोज़र एक्शन के मामले में सु-मोटो लिया और निर्माण ढांचे को गिराने पर रोक लगा दी। सु-मोटो को स्वतः संज्ञान कहा जाता है।

हाईकोर्ट ने सरकार से एफिडेविट भी मांगा है और पूछा है कि अब तक कितने ढांचे गिराए गए हैं, सारी जानकारी अदालत को दी जाए।सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से AG बलदेव महाजन मौजूद थे।

Nuh Violence : अब तक 753 अवैध निर्माण जमींदोज

नूंह में हिंसा के बाद हरियाणा सरकार का बुलडोजर एक्शन लिया। हिंसा प्रभावित नूंह में प्रशासन ने एक होटल समेत कई अवैध संरचनाओं पर बुलडोजर चला दिया।

नूंह में नलहर रोड चौक के पास 3 मंजिला सहारा होटल, एक रेस्टोरेंट और टाइल्स के एक शोरूम पर बुलडोजर चला। होटल,शोरूम के अलावा रोहिंग्याओं की झुग्गियां पर भी बुलडोजर चला।

हिंसा के बाद प्रशासन ने 753 अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया है। SDM अश्वनी कुमार ने बताया कि ये निर्माण अवैध थे और हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने इनका इस्तेमाल पत्थर फेंकने के लिए किया था।

Nuh Violence : आरोपियों पर ताबड़तोड़ एक्शन

मेवात-नूंह हिंसा के आरोपियों पर प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस हिंसा में शामिल आरोपियों की तलाश में लगातार अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

अब तक 56 FIR दर्ज की गई हैं। 147 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 8 लोगों को पड़ोसी राजस्थान के भरतपुर-अलवर से गिरफ्तार किया गया है।

Also Read : Nuh Violence : ब्रजमंडल यात्रा से 10 दिन पहले रची गई थी हिंसा की साजिश, आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Haryana

NEWS : नूंह में फिर इंटरनेट सेवाएं बंद,

by nationone_author September 18, 2023

NEWS : हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में एसएमएस और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। यह आदेश 17

Haryana

Nuh : अनुमति नहीं, फिर भी शोभायात्रा निकालने

by nationone_author August 27, 2023

Nuh : हरियाणा के नूंह में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण है। विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने

Delhi

Hate Speech अस्वीकार्य, रोकने के लिए केंद्र बनाएं

by nationone_author August 12, 2023

Hate Speech : हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। नूंह

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy