मुबंई: सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान अपनी क्यूटनस की वजह से सोशिल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। तैमूर अली खान की इसी क्यूटनस के कारण उनके इंटरनेट पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है,लेकिन खबर है कि तैमूर की तस्वीरें और विडियोज अब लोग सोशिल मीडिया पर नहीं देख पाएंगें।
तैमूर जन्म के बाद से ही सुर्खियों में रहे हैं और जल्द ही दो साल के होने वाले हैं। तैमूर कहीं भी जाएं पैपराजी वहां पहले ही मौजूद रहती। उनके जन्म के कुछ समय बाद तो ऐसा हुआ कि तैमूर की कोई आउटिंग मिस न हो जाए इसके लिए कैमरामैन सैफ और करीना के घर के बाहर ही डटे रहते। सैफ एक इंटरव्यू में बता भी चुके हैं कि जब उन्होंने इन कैमरामेन से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी खासतौर पर यहां तैमूर के लिए ड्यूटी लगाई जाती है। तैमूर के विडियोज और फोटोज इंटरनेट पर काफी पसंद किए जाते हैं।
लेकिन शायद अब ऐसा नहीं हो पाएगा। खान परिवार के एक करीबी सोर्स ने बताया है कि तैमूर के डैडी सैफ अली खान ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की है कि अब वे ऐसा न करें क्योंकि इस उम्र में तैमूर अपने दिमाग में चीजें बैठाने लगे हैं। बतौर पैरंट्स सैफ और करीना नहीं चाहते कि वह अभी से पैपराजी कल्चर समझने लगे और इससे प्रभावित हो। अभी तक वह फ्लैश की चमक को एंजॉय करते रहे उनके लिए यह सब नया था था लेकिन क्योंकि अब वह बड़े हो रहे हैं तो वे नहीं चाहते कि तैमूर को इसकी आदत पड़े।