
4 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
मेष राशि: थोड़ा-सा ग्रह-गोचर प्रतिकूल, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुप्त शत्रुओं से बचें, लोग नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।
वृषभ राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति, संतान प्राप्ति का भी योग, शिक्षा में बेहतरीन सफ़लता। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी ।
मिथुन राशि: थोड़ा-सा मानसिक तनाव रहेगा, माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, सामान चोरी होने से बचाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा।
कर्क राशि: अपनी सौम्यता और अपनी मधुरता पर बड़े से बड़ा काम निकाल लेंगे, यद्यपि ग्रह-गोचर बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन शाम तक बहुत अच्छा समाचार मिलेगा। आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद।
सिंह राशि: कामयाबी मिलेगी, लेकिन भाइयों में मतभेद न पैदा होने दें। परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।
कन्या राशि: प्रभाव वृद्धि तो रहेगी, यदि व्यापार करना चाहें तो आज का दिन बेहतरीन। शुभारंभ करने के लिए समय अच्छा। आज आपका शुभ रंग, नीला और जामुनी।
तुला राशि: यात्रा-देशाटन का योग, विदेश के लिए वीज़ा अप्लाई करना चाहें तो आज का दिन बहुत अच्छा। आज आपका का शुभ रंग, नीला और जामुनी।
वृश्चिक राशि: आय के एक से अधिक स्रोत, रुका हुआ धन आएगा। आज आपका दिन बेहतरीन, जैसी सफ़लता चाहें बिल्कुल हासिल करें। आज आपका शुभ रंग, पीला।
धनु राशि: अपनी वाणी पर थोड़ा-सा नियंत्रण रखें, जबतक कोई काम पूरा न हो जाए उसे गोपनीय रखें। आज आपका शुभ रंग, लाल।
मकर राशि: सेना और पुलिस-प्रशासन में यदि आप नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें, तो दिन बेहतरीन। लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, नीला।
कुंभ राशि: मकान-वाहन के क्रय का योग, लेकिन आप वाहन बहुत सावधानीपूर्वक चलाएं। आज आपका शुभ रंग, नीला और जामुनी।
मीन राशि: दाम्पत्य जीवन में मधुरता, ससुराल से लाभ मिल सकता है पूरा फायदा उठाएं। आज आपका शुभ रंग, पीला गुलाबी।