
3 नवंबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…
मेष राशि: शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयास बिल्कुल सार्थक रहेगा। आज कोई इंटरव्यू देना चाहें तो दिन बेहतरीन। आपका शुभ रंग, लाल।
वृषभ राशि: मानसिक तनाव के बावजूद कार्य-व्यापर में उन्नति, श्रेष्ठता बनी रहेगी, शाम तक और भी अच्छा समय बिलकुल हताश न हों। आपका शुभ रंग, सफ़ेद और फिरोज़ी।
मिथुन राशि: आपके सौम्य स्वाभाव की तारीफ़ होगी, आज जो बोलेंगे बड़ा अच्छा लगेगा लोगों को, गोपनीयता बरकरार रखें। आपका शुभ रंग, नीला और जामुनी।
कर्क राशि: यात्रा-देशाटन का बेहतरीन संयोग, किसी मकान-वाहन का बयाना देना चाहें, तो दिन अनुकूल लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।
सिंह राशि: नीचे दिखाने वाले लोग होंगे परेशान, आपके नेतृत्व शक्ति की सराहना होगी। आपका शुभ रंग, लाल, पीला और गुलाबी।
कन्या राशि: परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल, मांगलिक कार्यों में ख़र्च। आज आपका शुभ रंग, नीला और आसमानी।
तुला राशि: कार्य व्यापार में उन्नति, नए अनुबंध हासिल करना चाहें तो दिन बेहतरीन, पूरा लाभ उठाएं। आज का शुभ रंग, श्वेत।
वृश्चिक राशि: अदम्य साहस के बल पर जो आप निर्णय लेंगे, बिल्कुल अच्छा रहेगा। लोग विरोध भले करें, लेकिन बाद में सराहना करेंगे, दिन अच्छा। आपका शुभ रंग, लाल।
धनु राशि: मान-सम्मान की वृद्धि के साथ-साथ रोमांस के लिए दिन बेहतरीन, संतान के दायित्व की पूर्ति।, आपका शुभ रंग, गुलाबी।
मकर राशि: आज थोड़ा दाम्प्तय जीवन में कटुता रहेगी। तनाव तो रहेगा, लेकिन आप दृढ़ता से अपने कार्य पर लगे रहें, सफ़लता अवश्य मिलेगी। आपका शुभ रंग, नीला।
कुंभ राशि: शादी-विवाह की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक। व्यापार में उन्नति, रोमांस के बेहतरीन योग। आपका शुभ रंग, काला।
मीन राशि: षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। थोड़ा अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें, दिन अच्छा जाएगा। आपका शुभ रंग, पीला।