
10 नवंबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे..
मेष राशि: ग्रह-गोचर थोड़ा सा परीक्षा लेने वाले हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आज आपका शुभ रंग, नीला और पीला।
वृषभ राशि: नौकरी में पदोन्नति के योग, आज अगर गेम प्लान करना चाहें तो सफ़लता आपको मिलेगी, बॉस को पटाकर रखें। आज आपका शुभ रंग, नीला और फिरोज़ी।
मिथुन राशि: गुप्त शत्रुओं से बचें, कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा है, प्रयास करें कि आज किसी को कर्ज़ न दें नहीं तो आएगा नहीं जल्दी। आज आपका शुभ रंग, नीला और आसमानी।
कर्क राशि: स्वास्थ्य थोड़ा विपरीत लेकिन शिक्षा-प्रतियोगिता में बेहतरीन सफ़लता, अगर आप विद्यार्थी हैं तो और मेहनत करें अच्छे अंक आएंगे। आज आपका शुभ रंग, नीला और सफ़ेद।
सिंह राशि: शत्रु परास्त होंगे, मुकदमों में सफ़लता, शिक्षा-प्रतियोगिता में भी सफ़लता, प्रयास तेज़ करें। आज आपका शुभ रंग, पीला और लाल।
कन्या राशि: भाइयों से सहयोग, व्यापार में भी वृद्धि, आज पद और गरिमा की भी वृद्धि होगी, प्रमोशन का योग है आज पूरी ताकत लगा दें। आज आपका शुभ रंग, नीला और लाल।
तुला राशि: आज किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे, गहने खरीदने का भी योग है, दिन बेहतरीन है शाम तक और अच्छा समाचार भी मिलेगा, उसका आनंद उठाएं। आज आपका का शुभ रंग, सफ़ेद।
वृश्चिक राशि: समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जहां जाएंगे लोग बड़ा सम्मान करेंगे, व्यापारिक वर्ग के लिए दिन बेहतरीन, लाभ उठाएं आज आपका शुभ रंग, नीला और लाल।
धनु राशि: यात्रा देशाटन का योग, वीज़ा के लिए अप्लाई करना चाहें तो दिन बेहतरीन, शैक्षणिक मामलों में बेहतरीन कामयाबी। आज आपका शुभ रंग, पीला और लाल।
मकर राशि: आज बहुत ख़र्चा होगा, आर्थिक तंगी महसूस करेंगे लेकिन हताश न हों शाम तक ठीक हो जाएगा, कहीं से दिया हुआ धन वापस आएगा। आज आपका शुभ रंग, काला और आसमानी।
कुंभ राशि: शिक्षा के मामलों में थोड़ा आलसी बनेंगे, याद रहे आलस्य सबसे बड़ा शत्रु है, मेहनत करें, खासकर के विद्यार्थी वर्ग को तो बिल्कुल सोना कम जागना ज़्यादा चाहिए। आज आपका शुभ रंग, आसमानी।
मीन राशि: शासन-सत्ता का बेहतरीन उपयोग करें, पद और गरिमा की वृद्धि, विदेश यात्रा का अच्छा समय आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी।