Nikki Murder Case : श्रद्धा जैसा हत्याकांड, सुबह गर्लफ्रेंड का मर्डर, फिर शाम को रचाई शादी | Nation One
Nikki Murder Case : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा मर्डर जैसा सनसनीखेज केस सामने आया है। गर्लफ्रेंड की हत्या के इस मामले में भी आरोपी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में था। बता दें कि दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने इलाके में गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में छुपा दिया गया।
जिसके बाद पुलिस ने लड़की के शव को फ्रिज से बरामद कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है। वहीं पुलिस आरोपी से हत्या का कारण जानने के लिए पुछताछ कर रही है।
Nikki Murder Case : हत्या के बाद की शादी
पुलिस पुछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि उसने 10 फरवरी की सुबह अपनी गर्लफ्रेंड निक्की की हत्या की और फिर उसी शाम दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। आरोपी ने बताया की उसने निक्की की हत्या दिल्ली ISBT के पास कार में गला दबाकर कर दी थी, जिसके बाद वह लाश को गाड़ी में लेकर धूमता रहा।
काफी देर तक धूमने के बाद उसने एक ढाबे के फ्रिज में शव को छिपा दिया। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके पर जाकर सबूत जुटाने के प्रयास भी किए जा रहे है।
Nikki Murder Case : श्रद्धा वालकर हत्याकांड
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी श्रद्धा मर्डर केस की ऐसी ही घटना सामने आ चुकी है। दिल्ली के ही महरौली में 28 वर्षीय आफताब पूनावाला ने 18 मई 2022 को श्रद्धा वालकर की कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी थी और शव के 35 टुकड़े कर दिए थे।
जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने से पहले करीब तीन हफ्तों तक शव को घर में फ्रिज में बंद करके रखा और बाद में कई दिनों तक एक-एक करके उसने शव के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगा दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मे आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Also Read : Shraddha Murder Case : आफताब के खिलाफ बड़ा सबूत, ‘ऑडियो’ में खुल गए कई राज | Nation One