Monday October 3, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. NEWS : यमुना का जलस्तर हुआ कम, आज से शुरू हो जाएंगे वॉटर प्लांट, पढ़ें | Nation One
 NEWS : यमुना का जलस्तर हुआ कम, आज से शुरू हो जाएंगे वॉटर प्लांट, पढ़ें | Nation One
Delhi

NEWS : यमुना का जलस्तर हुआ कम, आज से शुरू हो जाएंगे वॉटर प्लांट, पढ़ें | Nation One

July 16, 2023 130

NEWS : दिल्ली में कुछ दिन की बारिश ने यमुना नदी को ऊफान पर ला दिया और कुछ इलाकों में बाढ़ आ गई। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख शहरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

रविवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 से ऊपर 206.02 मीटर था। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, आज रात 10 बजे तक जलस्तर 205.75 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में बीते शनिवार को भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली थीं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी बारिश होने की संभावना है।

NEWS : जल स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं

शनिवार की बारिश की वजह से यमुना नदी के जल स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली की AAP सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार के बीच में हथिनीकुंड बैराज के पानी को लेकर बहस जारी रही है।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में आई बाढ़ का कारण हथिनिकुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जाना है और सारा ठीकरा उन्होंने हरियाणा सरकार पर फोड़ा। हालांकि, भाजपा सरकार ने केजरीवाल के सभी आरोपों को झूठा करार दिया।

NEWS : पीएम मोदी ने एलजी से जाना दिल्ली का हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश से दिल्ली लौट चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर अपडेट लेने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना से फोन पर बात की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपने दिल्ली आगमन पर तुरंत, पीएम ने दिल्ली के एलजी से यमुना नदी के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति और इस पर किए जा रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।

NEWS : दिल्ली में पानी की आपूर्ति आज बहाल हो जाएगी

दिल्ली में बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी । हालांकि, अब राजधानी में रविवार को सामान्य रूप से जलापूर्ति शुरू हो रही है।

वजीराबाद और चंद्रावल जल संयंत्र ने आज से कार्य करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर वॉटर प्लांट के शुरू होने की जानकारी दी है।

Also Read : NEWS : द्वारका मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने पर लगी रोक, नहीं मिलेगा प्रवेश | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे

by nationone_author October 2, 2023

Uttarakhand : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां रुद्रपुर के

World

NEWS : जस्टिन ट्रुडो पर भड़के एलन मस्क,

by nationone_author October 2, 2023

NEWS : टेस्ला कंपनी के सह- संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्ट्रिन ट्रूडो पर जमकर निशाना

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली 5

by nationone_author October 2, 2023

Uttarakhand : गंगनहर की आसफ नगर झाल से दो दिन के भीतर पांच शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy