Monday October 2, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. NEWS : टूरिस्ट वीजा पर भारत आई लड़की ने फेसबुक फ्रेंड से की शादी, ऐसे हुआ खुलासा | Nation One
 NEWS : टूरिस्ट वीजा पर भारत आई लड़की ने फेसबुक फ्रेंड से की शादी, ऐसे हुआ खुलासा | Nation One
Delhi

NEWS : टूरिस्ट वीजा पर भारत आई लड़की ने फेसबुक फ्रेंड से की शादी, ऐसे हुआ खुलासा | Nation One

August 1, 2023 292

NEWS : देश में इस समय सरहद पार से आकर या जाकर अपने प्रेमी से शादी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सीमा सचिन और अंजू नसरूल्लाह के बाद अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है।

दरअसल, टूरिस्ट वीजा पर श्रीलंका से भारत आई एक लड़की ने हाल में आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में रहने वाले अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी कर ली है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने सोमवार (31 जुलाई) को बताया कि युवक और युवती दोनों फेसबुक से संपर्क में आए था, दोनों में प्यार हुआ और फिर उन्होंने लड़की को बुलाकर चुपचाप शादी कर ली।

NEWS : 15 जुलाई को आंध्र प्रदेश में की शादी

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, “ श्रीलंका की रहने वाली 25 वर्षीय विकनेश्वरी शिवकुमारा 14 जुलाई को टूरिस्ट वीजा पर भारत घुमने के लिए आई थी।

यहां आकर उसने 15 जुलाई को लकसामनुडु चित्तूर जिले के अरिमाकुला पल्ली गांव का रहने वाले डी लकसमानुडु नाम के 24 साल के लड़के से शादी कर ली।

NEWS : आधार कार्ड बनवाने की कोशिश कर रही थी लड़की

श्रीलंकाई लड़की का इस तरह से भारत आकर शादी करने का मामला तब सामने आया जब वह फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाने की कोशिश कर रही थी।

चित्तूर के पुलिस अधीक्षक वाई रिशांत रेड्डी ने बताया कि शादी के बाद एक स्थानीय नामांकन केंद्र में जब शिवकुमारा के आधार कार्ड के आवेदन की कोशिश गई तो अधिकारियों को संदेह हुआ।

इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। किसी विदेशी लड़की के इस तरह से भारत आने और शादी करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल कर सामने आया।

NEWS : टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है युवती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवकुमारा 30 दिन के पर्यटक वीजा पर भारत आई थी। लेकिन शादी के बाद वह भारत में रहने की योजना बना रही थी।

इसके बाद पुलिस श्रीलंकाई युवती को नोटिस जारी कर कहा कि भारत में रहने के लिए उसे एक साल का वीजा हासिल करना होगा या पर्यटक वीजा समाप्त होने के बाद वापस आना होगा।

जिस पर युवती ने अपनी शादी के आधार पर लंबे वीजा के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) में आवेदन किया। इसके लिए विवाह प्रमाण पत्र सबमिट किया गया। लेकिन शिवकुमारा को एक साल का वीजा देने से इनकार कर दिया गया।

NEWS : 15 अगस्त को श्रीलंका वापस जाना ही होगा

पुलिस अधीक्षक रेड्डी ने कहा कि 15 अगस्त को युवती का पर्यटक वीजा समाप्त होने पर उसे श्रीलंका लौटना होगा और उसके बाद वह वापस भारत की यात्रा कर सकती है।

शिवकुमारा के पासपोर्ट में उसके पेशे का जिक्र हाउस मेड के तौर पर किया गया है। वह अपने परिवार को टूर पर जाने की बात कहकर आई थी।

Also Read : NEWS : कुलगाम में सेना का जवान लापता, ईद के मौके पर आया था घर, कार में मिले खून के धब्बे | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India World

NEWS : तुर्की संसद पर भारत जैसा आतंकी

by nationone_author October 2, 2023

NEWS : तुर्की की संसद पर एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें दो पुलिस वालों के घायल होने की खबर है।

India

NEWS : सीमा हैदर जैसा एक और मामला,

by nationone_author October 1, 2023

NEWS : सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। अब सोशल मीडिया पर परवान चढ़ी

Delhi

NEWS : अफगानिस्तान ने भारत में बंद किया

by nationone_author October 1, 2023

NEWS : अफगानिस्तान में भारत में अपना दूतावास बंद करने का फैसला किया है। शनिवार को इस आशय की आधिकारिक

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy