NEWS : शहनाज गिल पर भड़कीं सोना महापात्रा,पंजाब की ‘कैटरीना’ के टैलेंट पर उठाया सवाल | Nation One
NEWS : मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने हाल ही में बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के ऊपर मीटू के आरोपी साजिद खान को सपोर्ट करने को लेकर भड़की है।
दरअसल, हाल ही में शहनाज एक प्रोग्राम में पहुंची थी जहां उन्होंने अजान सुनकर अपना गाना रोक दिया था। उन्हें ऐसा करते देख लोग हैरान थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर शहनाज की तारीफ की थी।
लेकिन शहनाज का ऐसा करना सोना को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्हें उस दिन की याद आ गई जब शहनाज ने साजिद को बिग बॉस में सपोर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे पता है शहनाज में क्या टैलेंट है? अभी तो उनके पास एक रिएलिटी शो के अलावा कुछ नहीं है।
NEWS : शार्टकट यूज करके वो पैसा कमाती हैं
मैं उन महिलाओं को जानती हूं जो शार्टकट यूज करके वो पैसा कमाती हैं। सोना महापात्रा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- सिर्फ शहनाज को ही इसके लिए क्यों कहा जा रहा है। वहीं एक ने लिखा- सोना…शहनाज से जलती हैं।
पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 13 फेम सेलिब्रिटी शहनाज गिल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है और उन्होंने बेहद कम समय में काफी नाम कमाया है। वहीं शहनाज इन दिनों अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में कई सारे सितारों का जमकर इंटरव्यू ले रही हैं।
Also Read : UP News : 5472 करोड़ से अपग्रेड होंगे यूपी के 150 आईटीआई, टाटा ग्रुप से हुआ करार | Nation One