Wednesday October 4, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. NEWS : अतीक की पत्नी शाइस्ता तक पहुंच गई थी पुलिस, पकड़ने से पहले बुर्के वाली महिलाओं ने घेरा और फिर…| Nation One
 NEWS : अतीक की पत्नी शाइस्ता तक पहुंच गई थी पुलिस, पकड़ने से पहले बुर्के वाली महिलाओं ने घेरा और फिर…| Nation One
Uttar Pradesh

NEWS : अतीक की पत्नी शाइस्ता तक पहुंच गई थी पुलिस, पकड़ने से पहले बुर्के वाली महिलाओं ने घेरा और फिर…| Nation One

May 1, 2023 7820

NEWS : अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर STF के सूत्रों ने बड़ा खुलासा किया है। STF के सूत्रों ने जी मीडिया को बताया कि 4 दिन पहले शाइस्ता परवीन के काफी करीब पुलिस पहुंच गई थी।

शाइस्ता को लेकर एक बड़ा ऑपरेशन पुलिस की तरफ से चलाया गया था। लेकिन वह ऐन मौके पर फरार होने में कामयाब हो गई। पुलिस को प्रयागराज में शाइस्ता के होने की पुख्ता जानकारी मिली थी।

प्रयागराज से 15 किलोमीटर दूर अशरफ की ससुराल के पास शाइस्ता देखी गई थी। सूत्रों की माने तो जब पुलिस की टीम रेड करने वहां पहुंची तो बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस की टीम को घेर लिया। पुलिस आगे नहीं जा पाई और इसी का फायदा उठाते हुए शाइस्ता परवीन फरार हो गई।

पुलिस सूत्रों ने ये भी बताया कि जब लोगों को जानकारी मिली कि पुलिस की टीम दबिश देने आ रही है तब मस्जिद से एक अनाउंसमेंट भी की गई थी। बाकायदा महिलाओं को घर से निकलने की अनाउंसमेंट की गई।

इसी भीड़ का फायदा उठा कर शाइस्ता फरार हो गई। सूत्रों की मानें तो गद्दी मुस्लिम समाज के लोग शाइस्ता की मदद कर रहे है। गद्दी मुस्लिम समाज के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है।

NEWS : अतीक ने दिया हुआ था कोड नेम

उधर, उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा है। सूत्रों की मानें तो साबरमती जेल में बंद अतीक ने अपने भाई अशरफ, बेटे असद और हत्याकांड में शामिल सभी बदमाशों को कोड नेम दिया हुआ था।

इसके अलावा सभी I-Phone इस्तेमाल कर रहे थे। खुद अतीक के पास भी जेल में I-Phone था। उमेश पाल की हत्या से पहले सभी आरोपी फेस टाइम पर कोड नेम से ID बनाकर बात कर रहे थे।

अतीक का कोड- BADE-006। अशरफ का कोड- CHOTE-007, अतीक के बेटे असद का कोड Ansh_yadav00, उमेश की रेकी करने वाले नियाज को XYZZ1122 कोड दिया था।

शूटर अरमान का कोड Bihar Tower दिया गया था। अतीक के वकील हनीफ का Advo010 कोड दिया गया था। जेल मे बंद अली को Patle 009 कोड दिया गया था।

उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक और अशरफ लगातार एक शूटर नियाज को फोन करके पूछ रहे थे कि उमेश मारा गया या नहीं। अतीक ने कई बार निजाय को फोन किया। नियाज ने जवाब दिया था। जी भाई उमेश पाल को मार दिया गया है। जी मीडिया संवाददाता को इस संबंध में जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।

Also Read : NEWS : SC ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, रिश्तों में न हो सुधार की गुंजाइश तो तुरंत होगा तलाक | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Delhi

7 दिन की पुलिस रिमांड पर NewsClick के

by nationone_author October 4, 2023

NewsClick के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

Sikkim

Cloudburst : सिक्किम में बादल फटने से बाढ़

by nationone_author October 4, 2023

Cloudburst : सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सड़कें और पुल बह

Bollywood

NEWS : खूबसूरत दिखने के जुनून में जान

by nationone_author October 3, 2023

NEWS : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का साल 2018 में अचानक निधन हो गया था और इस हादसे ने

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : नाबालिक प्रेमी को लेकर फरार

Uttarakhand

Uttarakhand : डॉ. बनने के बाद शादी

Uttarakhand

Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy