
NEWS : दो समुदायों के युवक-युवती का अश्लील वीडियो वायरल, पढ़ें पूरी खबर | Nation One
NEWS : दो अलग अलग समुदाय से जुड़े युवक युवती के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मकान में आग लगा दी। घटना बड़ाैद तहसील क्षेत्र के सुदवासा गांव की है।
वीडियो बहुप्रसारित होने से नाराज युवकी के पक्ष के लोगों ने वर्ग विशेष के युवक के घर आग लगा दी। गनीमत रही कि आगजनी में कोई भी झुलसा नहीं।
बताया जा रहा है कि आगजनी के वक्त घर में लोग माैजूद थे। वह घर के दूसरे हिस्से में चले गए थे। आग घर में ही बने एक क्लिनिक में लगाई गई। जिससे यहां रखा सामान जलने से नुकसान हुआ है।
NEWS : दो समुदायों के बीच विवाद
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझवाई। दो समुदायों के बीच विवाद से गांव में तनाव का माहौल है जिसके चलते घटना स्थल पर पुलिस तैनात है। घटना की जानकारी आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। कलेक्टर एवं एस. पी. घटना स्थल पर पहुंचे हैं।
घटना में जिस व्यक्ति का माकान जला है वह थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा है। आगर महिला थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित महिला की ओर, से भी महिला थाना आगर में आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Also Read : NEWS : चंद्रयान-3 मिशन में काउंटडाउन को आवाज देने वाली वैज्ञानिक एन. वलारमथी का निधन | Nation One