NEWS : यूट्यूबर मनीष कश्यप पर लगा NSA, 19 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत | Nation One

NEWS : तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

NEWS : बिहार से गिरफ्तार

मदुरै अपराध शाखा पुलिस ने कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक विशेष पुलिस दल ने उन्हें बिहार से गिरफ्तार किया। मदुरै के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद ने बताया, ‘तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले मनीष कश्यप को एनएसए अधिनियम के तहत हिरायत में लिया गया है।’

NEWS : अदालत में बुधवार को पेश किया गया

कश्यप को मदुरै जिला अदालत में बुधवार को पेश किया गया, जिसने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद कश्यप को मदुरै केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है। कश्यप और अन्य के खिलाफ तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमले के फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं।

Also Read : NEWS : ‘लीक कर देंगे प्राइवेट वीडियो’, कन्नड़ सुपरस्टार Kiccha Sudeep को मिली धमकी, FIR किया दर्ज | Nation One

Politics : दिल्ली के सरकारी स्कूल के गेट पर लगे ‘‘I Love Manish Sisodia’ का बैनर, मचा बवाल | Nation One