NEWS : रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी तैयार करने वाले वैज्ञानिक की हत्या, अपार्टमेंट में मिले मृत | Nation One
NEWS : मॉस्को में वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव की हत्या कर दी गई। उनका शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया। रूसी अधिकारियों की मानें तो प्रथम दृष्टया बोटिकोव की हत्या गला घोंटकर किया जाना सामने आया है। वैज्ञानिक का शव बरामद करने के बाद मॉस्को पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
NEWS : 47 साल के थे एंड्री बोटिकोव
एंड्री बोटिकोव 47 साल के थे और शीर्ष वायरोलॉजिस्ट में से एक थे। बोटिकोव उस टीम में भी शामिल थे, जिन्होंने स्पूतनिक वी वैक्सीन पर काम किया था।
स्पूतनिक वी वैक्सीन पर गेमालिया नेशनल रिसर्च सेंटर में काम किया गया था। एंड्री को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड का सम्मान भी मिल चुका है।
NEWS : 2020 में स्पूतनिक वी वैक्सीन हुआ था लॉन्च
साल 2020 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पूतनिक वी वैक्सीन को लॉन्च किया था। इस दुनिया का पहला कोविडरोधी टीका माना जाता है। लॉन्चिंग के समय पुतिन ने यह भी दावा किया था कि उनकी छोटी बेटी ने स्पूतनिक वी वैक्सीन की खुराक पहले ही ले ली है।
लॉन्च होने के बाद लंबे समय तक WHO ने स्पूतनिक वी वैक्सीन को अपनी मंजूरी नहीं दी थी। वहीं, भारत ने इस वैक्सीन को खरीदने के लिए करार भी किया था।
NEWS : बेल्ट से गला घोटकर हत्या
वैज्ञानिक की मौत के बाद दावा किया जा रहा है कि बोटिकोव के घर में एक अनजान शख्स ने घुसकर हमला किया था। मॉस्को पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर वैज्ञानिक को बेल्ट से भी पीटने का आरोप है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक बहस के बाद बेल्ट से गला घोंटकर वैज्ञानिक की हत्या कर दी। इसको लेकर ICR के मॉस्को डिवीजन ने एक बयान भी जारी किया है। कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि पुलिस ने बहुत ही कम समय में 29 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
NEWS : पहले भी जेल की हवा खा चुका है आरोपी
मॉस्को पुलिस ने दावा किया है कि 29 वर्षीय युवक ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। रूसी मीडिया की मानें तो आरोपी का नाम अलेक्सी जेड है और वह भी एक मामले में 10 साल जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने अलेक्सी को सेक्स सेवाएं प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह 10 साल जेल में था।
Also Read : NEWS : विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका, अब जब्त होगी संपत्ति | Nation One