
NEWS : मुलायम सिंह आज मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित, अखिलेश करेंगे ग्रहण | Nation One
NEWS : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आज मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज दिल्ली पहुंचकर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे।
अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल पांडे भी मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति भवन में आज शाम को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुल 126 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। बता दें कि पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले लोगों की सूची 26 जनवरी की पूर्व संध्या को ही जारी कर दी गई थी।
इस सूची में शामिल 126 लोगों में से 6 लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, 9 को पद्म भूषण, जबकि 91 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 7 लोग ऐसे हैं, जिन्हें मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
NEWS : अखिलेश यादव ने पिता के लिए की थी भारत रत्न की मांग
बता दें कि सपा संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अक्टूबर 2022 में निधन हुआ था। मुलायम सिंह मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। जब मुलायम सिंह यादव को पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की बात आई थी, तो अखिलेश यादव समेत सपा नेताओं ने जमकर विरोध जताया था।
अखिलेश यादव ने कहा था कि मेरे पिता मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। हम पद्म विभूषण सम्मान को स्वीकार नहीं करेंगे, मुलायम सिंह यादव ने जो लोक कार्य किए हैं, उसके लिए पद्म विभूषण नहीं बल्कि भारत रत्न मिलना चाहिए।
अखिलेश की इस मांग को लेकर देशभर में राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली थी। लेकिन, आज बुधवार को अखिलेश यादव अपने पिता को मिले सम्मान पद्म विभूषण को ग्रहण करने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं।
Also Read : UP News : उत्तर प्रदेश में जैव उर्जा उद्यमों के लिए डेवलपमेन्ट चार्जेज में छूट : CM योगी | Nation One