Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. NEWS : कनाडा में हिंदू मंदिर को खालिस्तानियों ने बनाया निशाना, परिसर में तोड़फोड़ | Nation One
 NEWS : कनाडा में हिंदू मंदिर को खालिस्तानियों ने बनाया निशाना, परिसर में तोड़फोड़ | Nation One
India

NEWS : कनाडा में हिंदू मंदिर को खालिस्तानियों ने बनाया निशाना, परिसर में तोड़फोड़ | Nation One

August 13, 2023 145

NEWS : कनाडा में खालिस्तान द्वारा लगातार हिंदू मंदिरों को टारगेट किया जा रहा है। आधी रात में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने सरे में मौजूद एक मंदिर में तोड़फोड़ की और मंदिर के मेन गेट पर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर जनमत संग्रह के पोस्टर चिपका दिए। यह सब इसलिए किया गया, क्योंकि भारतीय समुदायों के बीच डर फैलाया जा सके।

NEWS : घटना सीसीटीवी में कैद

इन खालिस्तानी समर्थकों के द्वारा की गई हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि दो लोंग मंदिर परिसर के अंदर प्रवेश करते हैं और उन लोगों ने अपने मुंह को ढक रखा था।

इनमें से एक नीली पगड़ी वाला जनमत संग्रह के पोस्टर को मंदिर के मेन गेट पर चिपका देता है। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों खालिस्तानी वहां से फरार हो जाते हैं।

NEWS : हरदीप सिंह निज्जर की हुई थी हत्या

हरदीप सिंह निज्जर कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था। 18 जून की शाम को गुरुद्वारे के परिसर में दो अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। वह अलगाववादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था। सरे में जिस लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई है, वह ब्रिटिश कोलंबिया के प्राचीन मंदिरों में से एक है।

NEWS : इस साल मंदिर में तोड़फोड़ की तीसरी घटना

इस साल कनाडा में मंदिर में तोड़फोड़ की यह तीसरी घटना है। 31 जनवरी को, कनाडा के ब्रैंपटन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर को भारत विरोधी खालिस्तानियों ने तोड़फोड़ कर दी थी।

इस घटना की भारतीय समुदाय के लोगों के द्वारा काफी आलोचना की गई थी। उस समय ब्रैंपटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रति नफरत भरे संदेश लिखने और तोड़फोड़ करने की घटना की निंदा की थी।

Also Read : NEWS : CM योगी के हमशक्ल की पीट-पीटकर हत्या!, अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India World

NEWS : खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में

by nationone_author September 21, 2023

NEWS : कनाडा में कुछ महीने पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला अभी तूल पकड़ रहा

India

NEWS : कनाड़ा में खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन,

by nationone_author July 9, 2023

NEWS : खालिस्तानी समर्थकों की विदेशी धरती पर गतिविधियां बढ़ती ही जा रही हैं। इसी बीच, खालिस्तानियों ने कनाडा के

Punjab

NEWS : कांग्रेस ने खालिस्तान मुद्दे को दिया

by nationone_author June 25, 2023

NEWS : भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी RAW के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी GBS सिद्धू ने खालिस्तान के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy