Monday December 5, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. NEWS : खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने मारी 15 गोलियाँ | Nation One
 NEWS : खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने मारी 15 गोलियाँ | Nation One
India World

NEWS : खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने मारी 15 गोलियाँ | Nation One

September 21, 2023 201

NEWS : कनाडा में कुछ महीने पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला अभी तूल पकड़ रहा है। इसी बीच कनाडा में एक और खालिस्तान समर्थक की हत्या हो गई है।

बुधवार की रात को पंजाब से भागे खालिस्तानी गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई है। रात के समय सुक्खा को हमलावरों ने निशाना बनाया और 15 गोलियाँ मारकर मौत के घाट उतार दिया।

NEWS : NIA की वॉन्टेड लिस्ट में था शामिल

खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा भारतीय एजेंसी NIA की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था। सुक्खा टेगरी A का गैंगस्टर था और खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ़ अर्श डाला का राइट हैंड/खास आदमी था।

सुक्खा अर्श डाला के लिए कनाडा में तो काम करता था ही, साथ ही कनाडा में बैठकर भारत में अपने आदमियों के ज़रिए वसूली और दूसरों को धमकाने का काम भी करता था। सुक्खा के खिलाफ पंजाब और आसपास 20 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे।

NEWS : 2017 में भारत से हुआ था फरार

सुक्खा पंजाब के मोगा का रहने वाल था। 2017 में फ़र्ज़ी दस्तावेजों की मदद से सुक्खा भारत से फरार हुआ था और कनाडा जाकर छिप गया था। दो पुलिसकर्मियों की मदद से सुक्खा ने कनाडा का वीज़ा हासिल किया था।

बाद में दोनों पुलिसकर्मियों को सुक्खा की मदद करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। कनाडा जाने के कुछ समय बाद सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला के साथ काम करने लगा।

NEWS : हत्या का कारण

जानकरी के अनुसार सुक्खा की हत्या दो गैंग की आपसी लड़ाई में हुई। सुक्खा की हत्या कनाडा के विनिपेग शहर में हुई। हालांकि उसकी हत्या करने वालों की अभी पहचान नहीं हुई है।

Also Read : NEWS : पत्नी ने ‘करवा चौथ’ का व्रत रखने से किया इनकार, तो पति ने मांगा तलाक, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

स्कॉटलैंड में Khalistani समर्थकों का दुस्साहस, भारतीय उच्चायुक्त

by nationone_author September 30, 2023

Khalistani : ब्रिटेन में कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थकों ने एक बार फिर बड़ा दुस्साहस किया है। खालिस्तानियों के एक समूह ने

India

India Canada : कड़क रूख के बाद बदले

by nationone_author September 29, 2023

India Canada : कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद दोनों

Delhi

NEWS : कनाडा के खालिस्तानी नेटवर्क पर बड़ा

by nationone_author September 26, 2023

NEWS : खालिस्तानी आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआईएस के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : बेटे ने दोस्तों संग मिलकर

Uttarakhand

Dehradun : एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक

Uttarakhand

Uttarkashi : टनल से निकाले गए श्रमवीरों

Politics

CM ने दी मजदूरों को ₹1 लाख

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy