Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. Population News : भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, बना सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश | Nation One
 Population News : भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, बना सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश | Nation One
India

Population News : भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, बना सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश | Nation One

April 20, 2023 1261

Population News : भारत अब चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब 1428.6 मिलियन लोग हैं, जबकि चीन की जनसंख्या 1425.7 मिलियन है। इसका मतलब भारत की जनसंख्या चीन से 29 लाख से अधिक हो गई है।

इसको लेकर 2019 में जनसंख्या नियंत्रण बिल भी लाया गया, लेकिन इसे 2022 में वापस ले लिया गया। इस बिल के अनुसार, प्रत्येक कपल टू चाइल्ड पॉलिसी को अपनाएंगे यानी की दो से अधिक संतान नहीं होगी।

जानकारों का कहना है कि अगर केंद्र समय रहते बढ़ती आबादी पर नियंत्रण पाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाएगी तो स्थिति और बिगड़ना तय है।

Population News : भारत की आबादी चीन की आबादी से आगे निकल गई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से यह पहला मौका है, जब आबादी चीन की आबादी से आगे निकल गई है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों की सूची में चीन टॉप पर था।

चीन ने आबादी पर नियंत्रण पाने के लिए 1980 में ‘एक बच्चा नीति’ लागू की थी। सरकार के डर से वहां के लोगों ने इस नीति का पालन किया और हालात ये होने लगे कि चीन में बुजुर्गों की आबादी बढ़ने लगी और युवाओं की औसत संख्या में गिरावट दर्ज की जाने लगी।

Population News : ‘एक बच्चा नीति’ को समाप्त

श्रम आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चीन ने 2016 में अपनी सख्त ‘एक बच्चा नीति’ को समाप्त कर दिया था। चीन ने 2021 में लोगों को छूट दी थी कि अधिकतम तीन बच्चे पैदा कर सकते हैं।

चीन की इस छूट के बावजूद लोग बढ़ती आबादी को लेकर जागरूक हो चुके थे, लिहाजा जनसंख्या में खासी बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई। इसके विपरीत भारत की बात करें तो यहां भी समय-समय पर लोगों को बढ़ती आबादी पर नियंत्रण के लिए जागरूक किया गया।

केंद्र सरकार 2019 में जनसंख्या नियंत्रण बिल लेकर आई। इस बिल के तहत प्रत्येक कपल टू चाइल्ड पॉलिसी को अपनाएंगे यानी की दो से अधिक संतान नहीं होगी।

हालांकि, इस मुद्दे को कई राजनीतिक दलों ने धर्म से जोड़ दिया। इसके बाद केंद्र ने इस पॉलिसी को 2022 में वापस ले लिया। अब महज एक साल के भीतर ही भारत की आबादी अब चीन से 29 लाख अधिक हो गई है।

Also Read : Donkey population In Pakistan : पाकिस्तान में बढ़ रही गधों की आबादी, अर्थव्यवस्था का है अहम भाग | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

NEWS : आज मिलेंगे भारत और चीन के

by nationone_author August 14, 2023

NEWS : भारत और चीन के बीच जारी बॉर्डर टेंशन कम होने वाली है। कल यानी 14 अगस्त को दोनों

Donkey population In Pakistan
World

Donkey population In Pakistan : पाकिस्तान में बढ़

by nationone_author June 10, 2022

Donkey population In Pakistan : पाकिस्तान में गधों की आबादी में वृद्धि देखने को मिली है। पिछले वित्तीय वर्ष की

India Uttar Pradesh

सीएम को सौंपा गया जनसंख्या नियंत्रण कानून का

by nationone_author August 17, 2021

लखनऊ : राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा सोमवार को राज्य सरकार को सौंप दिया है। मसौदे

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy