Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Kerala
  3. NEWS : केरल से पकड़ी गई 12000 करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार, पढ़ें | Nation One
 NEWS : केरल से पकड़ी गई 12000 करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार, पढ़ें | Nation One
Kerala

NEWS : केरल से पकड़ी गई 12000 करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार, पढ़ें | Nation One

May 15, 2023 171

NEWS : केरल के तट के पास से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और भारतीय नौसेना ने लगभग 2500 किलोग्राम मेथामफेटामाइन को जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 15,000 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, इस जब्ती के साथ ही एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ा गया ड्रग्स ऑपरेशन समुद्रगुप्त काही एक हिस्सा है। अभी तक इस ऑपरेशन के जरिये तकरीबन 40 हजार करोड़ की ड्रग्स बरामद की जा चुकी है। पाकिस्तान की हो सकती है साजिश

ड्रग्स की इतनी बड़ी मात्रा के तार सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ रहे हैं। पाक के कराची में बैठा हुआ हाजी सलीम सबसे मुख्य साजिशकर्ता है और वह ही सबसे बड़ा ड्रग्स माफिया है।

NEWS : चलाए गए अभियान में मदर शिप से मादक पदार्थ जब्त

भारत में अधिकतर जितनी ड्रग्स पकड़ी जा रही हैं, उसके पीछे भी इसी शख्स का हाथ सामने आया था। हाजी सलीम को दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के बीच की मुख्य कड़ी माना जा रहा है।

पिछले डेढ़ साल में दक्षिणी मार्ग से समुद्री तस्करी के संबंध में एनसीबी द्वारा की गई यह तीसरी सबसे बड़ी जब्ती है। ऑपरेशन समुद्रगुप्त के अभियान के तहत अब तक करीब 3,200 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 500 किलोग्राम हेरोइन और 529 किलोग्राम हशीश जब्त की गई है।

एनसीबी ने नौसेना के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में मदर शिप से मादक पदार्थ को जब्त किया है। यह खेप अफगानिस्तान से भारत, श्रीलंका और मालदीव के लिए ट्रांसपोर्ट की गई थी।

भारतीय खुफिया एजेंसी ने इस बात के इनपुट दिए थे कि एक मदर शिप बड़ी मात्रा में ड्रग्स को लेकर जा रही है। इन्हीं इनपुट को भारतीय नौसेना के साथ शेयर किया गया था और इसके लिए भारतीय नौसेना की तरफ से एक जहाज की तैनाती कर दी गई थी। इसी के साथ ही नौसेना और एनसीबी ने इस रास्ते को पहचाना और इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Also Read : NEWS : तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 30 लोग अस्पताल में भर्ती | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

NEWS : धर्मांतरण-लव जिहाद को रोकने के लिए

by nationone_author September 25, 2023

NEWS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धर्म जागरण के एजेंडे को और धार देगा। आरएसएस प्रमुख की तरफ से निर्देश

India

NEWS : डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में

by nationone_author September 24, 2023

NEWS : आपने इंसान के शरीर में इंसानी अंगों के इस्तेमाल यानी ट्रांसप्लांट के बारे में खूब पढ-सुन रखा होगा।

Delhi

NEWS : ‘ज्योतिषी की सलाह पर बनाया गया

by nationone_author September 24, 2023

NEWS : देश की नई संसद की इमारत को लेकर अब तक देशभर के नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy