Monday October 2, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. NEWS : खालिस्तान मसले के बाद बढ़ीं भारत और कनाडा में दूरियां, व्यापार मिशन टला | Nation One
 NEWS : खालिस्तान मसले के बाद बढ़ीं भारत और कनाडा में दूरियां, व्यापार मिशन टला | Nation One
India

NEWS : खालिस्तान मसले के बाद बढ़ीं भारत और कनाडा में दूरियां, व्यापार मिशन टला | Nation One

September 16, 2023 131

NEWS : नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कनाडा के समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के साथ अपनी बैठक में कनाडा में खालिस्तानियों की भारत विरोधी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करने के कुछ दिनों बाद मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत रोक दी गई है। कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने यह जानकारी दी है। यह वार्ता अक्टूबर में होनी थी।

NEWS : मुद्दे सुलझने के बाद बातचीत संभव

कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने सूचना देते हुए कहा कि अक्टूबर में भारत के साथ होने जा रही मुक्त व्यापार समझौते को स्थगित किया जा रहा है। इसके बाद एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि कनाडा में कुछ राजनीतिक घटनाक्रम हुए हैं जिन पर भारत ने भी अपनी आपत्ति जताई है।

फिलहाल जब तक इन राजनीतिक घटनाक्रमों का निपटारा नहीं हो जाता, हमने कनाडा के साथ बातचीत रोक दी है, लेकिन जैसे ही ये राजनीतिक मुद्दे सुलझ जाएंगे, बातचीत फिर से शुरू हो जाएगी।

NEWS : दोनों देशों के रिश्तों में खटास

कनाडा में खालिस्तान समर्थक समूहों की गतिविधियों को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। जुलाई में, कनाडा के कुछ इलाकों में वहां तैनात वरिष्ठ भारतीय राजदूत के नाम वाले पोस्टर सामने आने के कुछ दिनों बाद भारत ने कनाडाई दूत को तलब किया था।

10 सितंबर को, जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मोदी और ट्रूडो के बीच बैठक के बाद, भारत ने कड़े शब्दों में एक बयान जारी किया। भारत और कनाडा के बीच काफी महत्वपूर्ण व्यापारिक संबंध रहे हैं। 2022 में, भारत कनाडा का 10वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था।

कनाडा को भारत का कुल निर्यात 2022-23 में बढ़कर 4.10 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2021-22 में 3.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। कनाडा से भारत का आयात 2022-23 में बढ़कर 4.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2021-22 में 3.13 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

Also Read : G20 में भी चीन की टीम ने की अजीब हरकत, साथ लाए रहस्यमय सूटकेस, पढ़ें | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
World

NEWS : जस्टिन ट्रुडो पर भड़के एलन मस्क,

by nationone_author October 2, 2023

NEWS : टेस्ला कंपनी के सह- संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्ट्रिन ट्रूडो पर जमकर निशाना

India World

NEWS : तुर्की संसद पर भारत जैसा आतंकी

by nationone_author October 2, 2023

NEWS : तुर्की की संसद पर एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें दो पुलिस वालों के घायल होने की खबर है।

India

NEWS : सीमा हैदर जैसा एक और मामला,

by nationone_author October 1, 2023

NEWS : सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। अब सोशल मीडिया पर परवान चढ़ी

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy