
NEWS : धीरेंद्र शास्त्री ने पत्रकारों के सामने दिया ‘चमत्कार’ का LIVE टेस्ट, सब हैरान | Nation One
NEWS : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ दिनों से विवादों में है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कोई अंधविश्वास फैलाने वाला कह रहा है, तो कोई उन्हें जादू-टोने वाला बाबा कह रहा है। धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी जा रही है कि वो अपनी शाक्ति सबके सामने साबित करके दिखाए।
वहीं तमाम आरोपों और चुनौतियों के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में सबके सामने एक टेस्ट दिया। धीरेंद्र शास्त्री का दावा था कि उनके दरबार में करीब 4 लाख लोग शामिल है। विवादों के कारण उनके दरबार में कई चैनलों के पत्रकार शामिल थे।
इसी दौरान बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जर्नलिस्ट को चैलेंज दे दिया और कहा कि पत्रकार चाहे तो मेरा टेस्ट लेने के लिए किसी को भी भेज सकते है। जिसके बाद पत्रकारों में निर्णय हुआ किस को भेजे। जिसके बाद एक महिला पत्रकार उनके पास भेजा गया।
NEWS : महिला पत्रकार को चैलेंज
फिर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिला पत्रकार को चैलेंज देते हुए कहा कि आप भीड़ में से किसी भी एक व्यक्ति को ले आओ। मैं उस शख्स के तकलीफ और समस्या के बारे में पहले ही लिख दूंगा। इसके बाद महिला पत्रकार लाखों की भीड़ में से एक महिला को लेकर आई।
लेकिन देखने वाली बात ये थी कि जिस धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पर्चे में लिखकर रखा हुआ था कि वाकई में पर्चे में लिखी बात उस महिला के बारे में थी। जिसे वो महिला पत्रकार ढूंढ कर लाई थी। फिर महिला पत्रकार उस महिला बच्चे को उनके पास लेकर पहुंची। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उस महिला से पूछा क्या आप पत्रकार के परिचित है। वो महिला इंकार कर देती है।
NEWS : ये कैसे हो गया
धीरेंद्र शास्त्री उस महिला से जानकारी लेते है आप कहां से हो, महिला पत्रकार से पहचान वाली तो नहीं हो। महिला साफ इंकार कर देती है। इसके बाद वो महिला को पर्ची दिखाते है कि आपके मन में दो प्रश्न है। बालक ठीक नहीं है। धनी की तंगी है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण ने कहा दिव्यांश ठीक होगा और आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
धीरेंद्र शास्त्री ने महिला को ये भी बताया कि आप बिलासपुर की नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली हो। बता दें कि ये सारा टेस्ट लाइव किया गया। लेकिन चौंकने वाली बात ये है कि महिला पत्रकार जिस महिला को चुनकर लाएगी उसका बच्चा भी होगा। और उसे नश की समस्या है। ये अपने आप में लोगों को चौंका रहा था कि ये कैसे हो गया।
Also Read : NEWS : जम्मू के नरवाल में आतंकी हमला, 2 बम विस्फोट, कई लोग घायल | Nation One