Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. West Bengal
  3. NEWS : जबरन धर्म परिवर्तन मामले में CBI ने लिया एक्शन, 7 के खिलाफ दर्ज की FIR | Nation One
 NEWS : जबरन धर्म परिवर्तन मामले में CBI ने लिया एक्शन, 7 के खिलाफ दर्ज की FIR | Nation One
West Bengal

NEWS : जबरन धर्म परिवर्तन मामले में CBI ने लिया एक्शन, 7 के खिलाफ दर्ज की FIR | Nation One

July 7, 2023 166

NEWS : कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेशों के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन यानी (CBI) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में जबरन धर्म परिवर्तन के करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

बता दें कि हाई कोर्ट ने दो बहनों द्वारा दायर की गई रिट याचिका के बाद संपूर्ण जांच का आदेश दिया, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों बहनों के पतियों जिनका नाम बुद्ध मंडल और गौरंगा मंडल है उनको एक विशेष राजनीतिक दल के लिए काम करने की सजा के रूप में जबरन हिंदू धर्म से इस्लाम में कन्वर्ट करा दिया था।

कोर्ट के आदेश के बाद इसकी गहन जांच की गई, और इसी जांच के आधार पर 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

NEWS : कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी

इस मामले पर दोनों बहनों का कहना था कि उनके पति 24 नवंबर, 2021 से लापता हैं, लेकिन पुलिस को सूचित करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने बिना कोई जांच के बताया दिया कि दोनों भाइयों ने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपना लिया था और पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने घर छोड़ दिया था।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने 20 फरवरी को शुरूआती जांच दर्ज की। जिसके बाद मई में अदालत को एक रिपोर्ट सौंपी गई, फिर उसने 6 जून को FIR दर्ज करने का आदेश दिए।

जिसके बाद आदेश को मानते हुए, एजेंसी ने मालदा के सभी निवासी जिनका नाम खुर्शीद सेख, नाजू सेख, बरकट्टी सेख, हबीब सेख, रबीउल सेख, मुक्तदुल सेख और टीनू सेख और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बता दें कि पारबती मंडल के पति बुद्ध मंडल अनपढ़ थे और गौरांग मंडल ने कक्षा 5 तक पढ़ाई की थी।

NEWS : रिपोर्ट में मिली अहम जानकारी

CBI ने रिपोर्ट में कहा कि जांच से पता चला कि 24 नवंबर 2021 को लगभग 7 बजे, दोनों भाई रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर गए। गौरांग मंडल रबीउल नाम के आदमी के घर पर गए थे और उनके भाई बुद्धू मंडल हबीब नामक आदमी के घर पर गए थे।

उस समय , गौरांग मंडल मुक्तादुल एसके, प्रधान राजमिस्त्री के अधीन काम कर रहे थे। वे लगभग दो बजे दोपहर के भोजन के लिए घर वापस आए और दोपहर का भोजन करने के बाद काम पर लौट आए। लेकिन शाम को घर को घर नहीं लौटे।

काफी इंतजार करने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटा तो दोनों बहनों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया कि उनके पतियों को इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया है और उन्हें नमाज पढ़ने के लिए ले जाया गया है।

NEWS : SDO कोर्ट में पेशी

इसमें कहा गया है कि भाई बाद में एक मुस्लिम घर में पाए गए और पुलिस ने उनकी पत्नियों को सूचित किया कि उन्हें उनके लापता होने के चार दिन बाद यानी 28 नवंबर, 2021 को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूरे दिन दोनों महिला इंतजार करती रहीं, लेकिन उनके पतियों को कोर्ट में पेश नहीं किया गया, जिसके बाद वे घर लौट गईं। उनकी वापसी के बाद, भाइयों को मुस्लिम समुदाय की भारी उपस्थिति के बीच शाम को SDO कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया, जिसके बाद रिपोर्ट के माध्यम से यह FIR का आधार बनी।

फिर 4 जनवरी को दोनों को पास के धारला गांव में इस्लाम धर्म के कुछ लोगों के साथ भीख मांगते हुए देखा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी पत्नियां गांव पहुंचीं और उन्हें घर आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन दोनों भाइयों के साथ आए इस्लाम धर्म के लोगों ने उन्हे खूब धमकाया।

NEWS : शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद गौरांग मंडल मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के चंगुल से भागने में कामयाब हो गया था और अपनी पत्नी के साथ पड़ोसी के खेतों में छिप गया था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसके भाई की कथित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और उन्हें पकड़ लिया। और उन्हें एक कोर्ट के समक्ष पेश किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कलाबती मंडल को अदालत ने रिहा कर दिया था, लेकिन उनके पति को कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के सदस्य अपने साथ ले गए थे।

भाइयों ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन पर गुप्त रूप से बताया था कि उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ यहां रखा जा रहा है और गलत काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

जैसे जानवरों को काटना और उन्हें कैद में रखने के लिए दवाएं देना। अधिकारियों ने कहा कि इन रिजल्ट के आधार पर अदालत ने FIR का आदेश दिया।

Also Read : News : सीधी केस में पीड़ूित से मिले CM शिवराज, पैर धोकर किया सम्मान | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

NEWS : डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में

by nationone_author September 24, 2023

NEWS : आपने इंसान के शरीर में इंसानी अंगों के इस्तेमाल यानी ट्रांसप्लांट के बारे में खूब पढ-सुन रखा होगा।

Delhi

NEWS : ‘ज्योतिषी की सलाह पर बनाया गया

by nationone_author September 24, 2023

NEWS : देश की नई संसद की इमारत को लेकर अब तक देशभर के नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ

Jharkhand

NEWS : जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती-लूटपाट,

by nationone_author September 24, 2023

NEWS : झारखंड में देर रात संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में 8 से 10 हथियार बंद बदमाशों ने जमकर उत्पात

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy