NEWS : समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका, पूर्व सपा नेता शालिनी यादव, जिन्होंने 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, सोमवार को बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं।
शालिनी ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, ”(समाजवादी पार्टी में) मेहनती कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही थी। (उत्तर प्रदेश विधानसभा) चुनाव में उनकी हार के पीछे यह एक कारण था।”
बता दें की शालिनी यादव वाराणसी से कांग्रेस के पूर्व सांसद और राज्यसभा के उपसभापति स्वर्गीय श्यामलाल यादव की बहू हैं। वह 2019 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं।
NEWS : समजवादी पार्टी के लगातार झटके
शालिनी 2017 में कांग्रेस से वाराणसी नगर निगम के मेयर चुनाव में भी असफल रही थीं। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं।
अपने पहले संसदीय चुनाव में, शालिनी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा और 4.75 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हार गईं।
24 के चुनाव से पहले समजवादी पार्टी के लगातार झटके लग रहे हैं। पहले ओपी राजभर ने सपा को छोड़ एनडीए का दामन थाम लिया था। अब शालिनी यादव ने भी समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया है।
Also Read : NEWS : नंदी के कानों में मनोकामना बोलने के बाद ना करें ये गलती, वरना पूरी नहीं होगी मन्नत | Nation One