Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Bihar
  3. NEWS : ‘अतीक अहमद अमर रहें’, जुमे की नमाज के बाद माफिया के समर्थन में लगे नारे | Nation One
 NEWS : ‘अतीक अहमद अमर रहें’, जुमे की नमाज के बाद माफिया के समर्थन में लगे नारे | Nation One
Bihar Politics

NEWS : ‘अतीक अहमद अमर रहें’, जुमे की नमाज के बाद माफिया के समर्थन में लगे नारे | Nation One

April 21, 2023 206

NEWS : बिहार की राजधानी पटना में माफिया अतीक अहमद और अशरफ के समर्थन में जुमे की नमाज के बाद नारे लगाए गए। नारे लगाने वालों की जमात में शुमार लोगों ने दोनों माफिया ब्रदर्स को शहीद का दर्ज दिया।

इसके अलावा पुलिस अभिरक्षा में मारे गए दोनों माफियाओं के प्रति अपनी सहानुभूति भी दिखाई। वहीं, पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए कि आखिर कैसे पुलिस की मौजूदगी के बीच पत्रकारों के भेष में आए तीनों युवकों ने दोनों माफिया ब्रदर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बता दें कि इससे पहले भी कई लोग दोनों माफिया ब्रदर्स के प्रति अपनी सहानुभूति दर्ज करा चुके हैं। यहीं नहीं, कई लोग दोनों को भारत रत्न देने की भी मांग कर चुके हैं।

बीते दिनों अपनी इसी मांग को लेकर कांग्रेस नेता राजकुमार चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने सवालिया लहजे में कहा था कि आखिर क्यों दोनों माफिया को भारत रत्न नहीं दिया गया।

NEWS : अतीक अहमद के खिलाफ 100 से ज्यादा मुकदमे

हालांकि, बाद में राजकुमार को कांग्रेस ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। वहीं, महाराष्ट्र के बीड इलाके में दोनों माफिया ब्रदर्स को शहीद बताते हुए पोस्टर लगाए गए थे, जिसकी शिकायत बाद में विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस में की और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

ध्यान रहे कि अतीक अहमद के खिलाफ 100 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। माफिया और उसका पूरा परिवार उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी था।

जिसकी जांच चल रही थी और अदालत फैसला भी सुना चुकी थी, लेकिन गत दिनों जिस तरह से प्रयागराज स्थित काल्विन अस्पताल के बाहर पत्रकारों के भेष में तीन युवकों ने अतीक और अशरफ को मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, योगी सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग और एसआईटी का गठन किया है। गत गुरुवार को इस घटना का रि-क्रिएशन भी किया गया था। बहरहाल, अब इस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Also Read : NEWS : पाक मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी आएंगे भारत, PM मोदी पर दिया था विवादित बयान | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

NEWS : देहरादून में अतीक अहमद के घर

by nationone_author June 4, 2023

NEWS : देहरादून के तूंतोवाला पटेलनगर के रहने वाले अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर

Bihar

Bihar : मिड डे मील में निकली मरी

by nationone_author May 19, 2023

Bihar : बिहार के सारण से एक बड़ी घटना सामने आ रही है यहाँ बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे

Bihar

Bihar : बागेश्वर बाबा पर फिर बरसे तेज

by nationone_author May 16, 2023

Bihar : बिहार में धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का दरबार लगा हुआ है। उनके कार्यक्रम में लाखों लोग पहुंच

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy