Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Politics
  3. NEWS : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर एक और महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप | Nation One
 NEWS : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर एक और महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप | Nation One
Politics World

NEWS : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर एक और महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप | Nation One

May 3, 2023 128

NEWS : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जेसिका लीड्स (81) ने न्यूयॉर्क में ज्यूरी के सामने अपनी गवाही में कहा है कि ट्रंप ने 1970 के दशक के अंत में एक विमान में उनके साथ अश्लील हरकत की थी।

लीड्स ने ई. जीन कैरल्स नाम की एक महिला की ओर से ट्रंप के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज कराए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान यह गवाही दी।

कैरल्स ने दावा किया था कि पूर्व राष्ट्रपति ने मैनहैट्टन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। इस बीच, ट्रंप के वकील ने ज्यूरी को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने मामले से जुड़े कुछ बड़े सवालों के जवाब देने का फैसला किया है।

NEWS : ट्रंप ने हलफनामे के जरिये अपना पक्ष रखा

उन्होंने एक हलफनामे के जरिये अपना पक्ष रखा है, जिसके अंश ज्यूरी के सामने सुनाए जा सकते हैं। उत्तर कैरोलाइना निवासी लीड्स ने ज्यूरी के सामने दी गई गवाही में कहा कि वह और ट्रंप न्यूयॉर्कि सिटी जा रहे एक विमान में अगल- बगल की सीट पर बैठे थे, तभी ट्रंप ने उनका स्तन पकड़ लिया और उनकी स्कर्ट के अंदर हाथ डालने लगे।

लीड्स के मुताबिक, इसके कुछ ही सेकेंड बाद उन्होंने यह कहते हुए खुद को ट्रंप के चंगुल से छुड़ाया कि ‘उन्हें इसकी जरूरत नहीं है’ और फिर वह पीछे की सीट पर जा बैठीं। उन्होंने कहा, “कोई बातचीत नहीं हुई थी। यह एकदम आश्चर्यजनक था।”

NEWS : अश्लील हरकतें कर रहे थे ट्रंप

उन्होंने आरोप लगाया, “ट्रंप मेरा चुंबन लेने, अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहे थे। वह और भी अश्लील हरकतें कर रहे थे। ऐसा लग रहा था, मानो उनके पास असंख्य हाथों की ताकत है।

ऐसा लग रहा था, मानो हम दोनों के बीच संघर्ष हो रहा हो।” मामले में एक अन्य महिला के भी ट्रंप के खिलाफ गवाही देने की संभावना है।

हालांकि, ट्रंप ने अलग-अलग महिलाओं द्वारा खुद पर लगाए गए यौन उत्पीड़न और यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लगातार खारिज किया है। उनका दावा है कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और उनकी छवि खराब करने की साजिश हैं, ताकि वह व्हाइट हाउस की दौड़ में न शामिल हो पाएं।

Also Read : NEWS : SC में नहीं चली कपिल सिब्बल की दलील, The Kerala Story पर रोक लगाने से इंकार | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर फिर

by nationone_author September 21, 2023

NEWS : सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने के आदी हो चुके द्रमुक नेता और तमिलनाडु के खेल व

Delhi

NEWS : राहुल गांधी ने पहने कूली के

by nationone_author September 21, 2023

NEWS : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार सुबह का उनका वीडियो तेजी से वायरल

Uttar Pradesh

NEWS : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, फ्लैट से

by nationone_author September 20, 2023

NEWS : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पॉश इलाके से पुलिस ने थाइलैँड की 3 युवतियों को गिरफ्तार

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy