Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. NEWS : कतर की जेल में कैद है इंडियन नेवी के 8 पूर्व अधिकारी, हो सकती है फांसी | Nation One
 NEWS : कतर की जेल में कैद है इंडियन नेवी के 8 पूर्व अधिकारी, हो सकती है फांसी | Nation One
India World

NEWS : कतर की जेल में कैद है इंडियन नेवी के 8 पूर्व अधिकारी, हो सकती है फांसी | Nation One

May 3, 2023 140

NEWS : अगस्त 2022 में कतर में 8 भारतीय पूर्व नेवी ऑफिसर्स को जासूसी के आरोपों में अरेस्ट कर लिया गय़ा था। यह सभी एक निजी फर्म के लिए काम करते थे। इन सभी को दोहा में स्थित कतर की इंटेलीजेंस सर्विस ने अरेस्ट किया था। भारतीय नौसेना के पूर्व अफसरों को गिरफ्तार हुए अब 8 माह बीत चुके हैं।

इन सभी के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में मुकदमा चल रहा है और एक सुनवाई भी हो चुकी है। वहीं, आज इन पर लगे आरोपों पर वापस सुनवाई होनी है। रिपोर्ट्स की माने तो यदि इन सभी भारतीयों पर जासूसी के इल्जाम साबित हो जाते हैं, तो इन्हें फांसी की सजा भी सुनाई जा सकती है।

हालांकि, कतर ने अभी तक इनके ऊपर लगाए गए आरोप भारत के साथ साझा नहीं किए हैं। जिन भारतीयों को अरेस्ट किया गया था, उनके नाम कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बिरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पुरनेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और सेलर रागेश हैं।

NEWS : 29 मार्च को हो चुकी है सुनवाई

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों पर कतर की अदालत में इससे पहले 29 मार्च को सुनवाई हो चुकी है। इसके बाद आज सुनवाई होनी है। वहीं भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह इन भारतीयों को सभी संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।

साथ ही इनके परिजनों को भी मदद देने की कोशिशें जारी हैं। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों पर फिलाहल कतर में लीगल ट्रायल जारी है। इन पर इल्जाम लगाए गए हैं कि इन्होंने इजरायल के लिए कतर की हाई टेक पनडुब्बियों को लेकर जासूसी की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पनडुब्बियां मेटामटेरियल्स से कवर्ड रहती हैं, जिसके कारण उनकी क्षमताओं को और बढ़ावा मिलता है और दूसरी सबमरीनों के लिए उन्हें डिटेक्ट करना बहुत कठिन हो जाता है।

NEWS : इंडियन नेवी के पूर्व कर्मियों को 30 अगस्त 2022 को किया गया अरेस्ट

बता दें कि, इंडियन नेवी के पूर्व कर्मियों को 30 अगस्त 2022 को अरेस्ट किया गया था। इनमें से एक की बहन ने केंद्र सरकार ने उन्हें छुड़ाने की अपील की थी।

उन्होंने केंद्र को बताया था कि उसका भाई एक रिटायर्ड नेवी कमांडर है, जो कि कतर गया था, ताकि कतर की नौसेना को प्रशिक्षण दे सके।

वह एक कंपनी ग्लोबल कंसल्टेंसी सर्विसेज के माध्यम से वहां गया था। उस समय विदेश मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लिया था और कतर से कॉन्टैक्ट करने का प्रयास किया था।

भारतीय विदेश मंत्रालय इन पूर्व अफसरों के परिवारों को नियमित दौरों की सुविधा प्रदान कर रहा है, साथ ही इन्हें काउंसलर और कानूनी सहायता भी मुहैया कराई जा रही है।

NEWS : अधिकारियों के साथ इस मामले में संपर्क

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि विदेश मंत्रालय इन भारतीयों को असिस्ट करने के लिए तमाम कोशिशें कर रहा है। बागची ने कहा था कि वह कतर के अधिकारियों के साथ इस मामले में संपर्क में हैं।

कतर में भारतीय दूतावास लगातार नेवी के पूर्व अफसरों के परिवारों के संपर्क में है। उन्होंने कहा था कि पूर्व नौसेना अफसरों के खिलाफ अगली सुनवाई के पहले वह देख रहे हैं कि क्या कर सकते हैं।

अरेस्ट किए गए पूर्व नौसेना अधिकारीयों के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, वह अभी तक कतर की तरफ से भारतीय अधिकारियों के साथ शेयर नहीं किए गए हैं।

उन आरोपों को अभी तक उजागर नहीं किया गया है। बागची ने कहा था कि जैसे-जैसे कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, शायद उन पर लगे आरोप भी सामने आ जाएंगे।

Also Read : NEWS : SC में नहीं चली कपिल सिब्बल की दलील, The Kerala Story पर रोक लगाने से इंकार | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

NEWS : डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में

by nationone_author September 24, 2023

NEWS : आपने इंसान के शरीर में इंसानी अंगों के इस्तेमाल यानी ट्रांसप्लांट के बारे में खूब पढ-सुन रखा होगा।

Delhi

NEWS : ‘ज्योतिषी की सलाह पर बनाया गया

by nationone_author September 24, 2023

NEWS : देश की नई संसद की इमारत को लेकर अब तक देशभर के नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ

Jharkhand

NEWS : जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती-लूटपाट,

by nationone_author September 24, 2023

NEWS : झारखंड में देर रात संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में 8 से 10 हथियार बंद बदमाशों ने जमकर उत्पात

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy