NEET Result 2022 : चार टॉपर्स को मिले समान अंक, कैसे तय की गई रैकिंग, जानें प्रक्रिया | Nation One

NEET Result 2022

NEET Result 2022 : नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार चार टॉपर्स को 715 मार्क्स यानी 99.9997733 प्रतिशत अंक मिले हैं।

एनटीए द्वारा चारों छात्रों को टॉपर घोषित करने के बजाय टाई ब्रेकिंग फॉर्मूले के तहत चारों छात्रों को 1, 2, 3, और 4 रैंक दी है।

राजस्थान की तनिष्का को पहला स्थान, दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा को दूसरा स्थान, कर्नाटक के नागभूषण गांगुली को तीसरा स्थान और कर्नाटक के ही रुचा पवाशे को चौथा स्थान मिला है।

बता दें कि पिछले बार की अपेक्षा एनटीए टाई ब्रेकिंग फॉर्मूले में 6 नई चीजों को जोड़ा है ताकि एक समान अंक पाने वाले छात्रों को एक समान रैंक न मिल पाए।

NEET Result 2022 : साल 2021 का फॉर्मूला

  1. जिस भी छात्र के बॉटनी एंड जूलॉजी में अधिक अंक आएंगे उसे रैंकिंग में ऊपर स्थान दिया जाएगा।
  2. अगर बायोलॉजी वाले तरीके से रैंक तय न हो सकी तो केमेस्ट्री के अंक भी देखें जाएंगे। जिस उम्मीदवार के केमेस्ट्री में अधिक अंक आएंगे उसे रैंकिंग में ऊपर रखा जाएगा।
  3. अगर इसके बाद भी उम्मीदवार की रैंकिंग तय नहीं होती तो छात्रों द्वारा अटेंप्ट किए गए सही और गलत उत्तर का जिसका अनुपात कम होगा। रैंकिंग में उसे ऊपर रखा जाएगा।

NEET Result 2022 : साल 2022 में तक यह फॉर्मूला

  1. जिस भी छात्र के बॉटनी एंड जूलॉजी में अधिक अंक आएंगे उसे रैंकिंग में ऊपर स्थान दिया जाएगा।
  2. अगर बायोलॉजी वाले तरीके से रैंक तय न हो सकी तो केमेस्ट्री के अंक भी देखें जाएंगे। जिस उम्मीदवार के केमेस्ट्री में अधिक अंक आएंगे उसे रैंकिंग में ऊपर रखा जाएगा।
  3. अगर इसके बाद भी उम्मीदवार की रैंकिंग तय नहीं होती तो छात्रों द्वारा अटेंप्ट किए गए सही और गलत उत्तर का जिसका अनुपात कम होगा। रैंकिंग में उसे ऊपर रखा जाएगा।
  4. सही उत्तरों की तलना में जिसने कम प्रश्नों के जवाब गलत किए होंगे उसे रैंकिंग में ऊपर रखा जाएगा।
  5. जिन उम्मीदवार का बायोलॉजी में अटेंप्ट गलत और सही उत्तरों का अनुपात कम होगा उसे रैंकिंग में उपर रखा जाएगा।
  6. जिस उम्मीदवार के केमेस्ट्री में गलत और सही अटेंप्ट प्रश्नों के अनुपात कम होगा उसे रैंकिंग में उपर का स्थान दिया जाएगा।
  7. जिस उम्मीदवार का फिजिक्स में अटेंप्ट किए गए प्रश्नों के गलत और सही का अनुपात प्रतिशत कम होगा उसे रैंकिंग में उपर स्थान दिया जाएगा।
  8. अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को रैंकिंग में उपर रखा जाएगा।
  9. नीट एप्लीकेशन नंबर बढ़ते क्रम के आधार पर रैंक तय कर दी जाएगी।

Also Read : iPhone 14 Launched : लॉन्च हुआ आईफोन 14, जानें भारत में कितनी है कीमत | Nation One