आज से नवरात्रि का आगाज, हरियाणा कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

हरियाणा: आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। शक्ति की देवी मां दुर्गा की अराधना के इस पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मां शेरावाली की दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मंदिरों में जय मां शेरावाली के जयकारे लग रहे हैं। आज से नौ दिनों तक दुर्गा माता के नौ रूपों की पूजा होगी।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने…

नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा के साथ पंडालों में कलश की स्थापना की जाती है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने ट्वीटर के माध्यम प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: 1 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे राव नरबीर सिंह