नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा निश्चित किए गए बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश खन्ना और राष्ट्रीय सचिव महेश गिरी शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री खन्ना और राष्ट्रीय सचिव श्री गिरी ने यहां पहुंचकर प्रदेश भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में नागरिकता संशोधन कानून के विभिन्न पहलुओं और केन्द्र सरकार द्वारा निश्चित किए गए बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की।
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बैठक में नागरिकता संशोधन कानून के सभी निश्चित बिन्दुओं को लेकर एक-एक व्यक्ति तक पहुंचने और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने की आवश्यकता पर बल देकर व्यापक जनसम्पर्क कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की।