National Herald Case : राहुल गांधी से आज फिर पूछताछ करेंगी ED, इन रूट्स पर बंद रहेगा ट्रैफिक | Nation One

National Herald Case

National Herald Case : नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चौथे दौर की पूछताछ के लिए आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी इस जांच के विरोध में देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

इससे पहले लगातार तीन दिन ईडी ने राहुल गांधी से पूछताछ की थी। जिसके कारण कांग्रेस के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।

National Herald Case : अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

इसी बीच आज फिर प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी से पूछताछ करेगा जिसको लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध की आशंका को देखते हुए यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं।

इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। नई दिल्ली के गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड इलाकों में बसें नहीं चलेंगी।

National Herald Case : इन मार्गों पर बंद रहेगा यातायात

दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इन मार्गों पर यातायात बंद रहेगा। गोल मेठी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लैरिज जंक्शन, क्यू प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर भी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के एक दिन पहले कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा था कि पार्टी अग्निपथ और ईडी के खिलाफ संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।

Also Read : International Yoga Day : सीएम धामी के साथ विधायकों ने लगाई दौड़, योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश | Nation One