Nainital : गंदगी पर 17 हजार से अधिक का चालान, 35 दुकानों का हटाया अतिक्रमण | Nation One

Nainital : जिलाधिकारी वंदना के निर्देश के क्रम में नैनीताल शहर में गंदगी, अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित फड़, व्यवसाय के विरुद्ध लगभग 3 से 4 घंटे का अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान 35 से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया जो स्थायी रूप से अतिक्रमण किया गया था। ऐसे 24 लोगों का लगभग 17 हजार से अधिक का गंदगी का चालान किया गया और 12 से अधिक फड़ व्यवसायों का सामान जब्त किया गया।

Nainital : वाहनों का कटा चालान

अवैध रूप से पार्क हो रही किराये वाली साइकिलों को मॉलरोड से सीज किया गया। शहर से दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

दो होटल व्यवसाय जिनके द्वारा घरेलु सिलेंडर प्रयोग में लाया जा रहा था उनके सिलेंडर सीज करते हुए आवश्यक उत्पाद अधिनियम के तहत उनके ऊपर चालानी कार्यवाही की गई। एक दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़े जाने पर एक बोतल और दो क्वाटर सीज करते हुए उनके खिलाफ भी चालानी कार्यवाही की गई।

Also Read : Nainital : नैनीताल-भवाली रोड पर भूस्खलन से गिरी चट्टान, सड़क का 50 मीटर हिस्सा बहा | Nation One

Uttarakhand : CM धामी ने किया करपात्री महाराज वेदशास्त्र अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण | Nation One

Uttarakhand : ‘श्री कैंची धाम’ के नाम से जाना जाएगा ये तहसील, CM धामी ने की घोषणा | Nation One