
नैनीताल: कल रात से होटल मैनेजर नहीं पहुंचा था घर, सुबह नैनी झील में मिला लाश
नैनीताल: नैनी झील में लंबे समय से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं आज सुबह नैनी झीक से एक स्थानीय व्यक्ति का शव मिला जो नैनीताल के एक होटल में मैनेजर था।
सुबह स्थानीय लोगों ने विनोद के शव…
जानकारी के मुताबिक मृतक विनोद कुमार (45) नैनीताल के एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बीती बुधवार से वह अपने घर नहीं लौटा था। जब देर रात तक विनोद अपने घर नहीं पंहुचा तो उसकी पत्नी और साले ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन विनोद का कुछ भी पता नहीं चला। जिसके बाद सुबह स्थानीय लोगों ने विनोद के शव को नैनी झील में तैरता देखा।
विनोद अपने पीछे पत्नी और…
शव की सूचना पर तल्लीताल और मल्लीताल की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव बाहर निकाला गया। उसकी जेब में मिले पैन कार्ड और पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान विनोद कुमार निवासी तल्ला कृष्णापुर के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विनोद अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल